Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आज

Posted on 23 July 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन कल दिनाँक 23 जुलाई, वृहस्पतिवार को प्रातः 8.30 बजे से सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के कक्षा-10 (आई.सी.एस.ई.) के उन मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने विद्यालय की प्रथम इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा की मेरिट सूची में टाॅप किया है। इस अवसर पर टाॅपर छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर सम्मानित किया जायेगा एवं उनके पिताजी व टीचर-गार्जियन को भी सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2015 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले टाॅपर छात्रों, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित करने वाले छात्रों व शिक्षा के क्षेत्र में देश-विदेश में विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया जायेगा।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ से पूर्व सी.एम.एस. के हजारों छात्र कल
23 जुलाई, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.30 बजे से विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे। यह ‘चरित्र निर्माण मार्च’ गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चैकी से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो जायेगा। सी.एम.एस. छात्रों के इस विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ में कई गणमान्य हस्तियाँ शामिल होकर चरित्र निर्माण का अलख जगायेंगें। सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं चरित्र निर्माण मार्च में शामिल होंगी जबकि मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in