Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि

Posted on 17 July 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हर दिन विकास की एक नई मंजिल बन रही है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पहले प्रशासन को चुस्त दुरूस्त बनाया और पिछली बसपा सरकार ने जो दमघोंटू वातावरण बनाया था उसे समाप्त कर लोकतंत्र की नई बयार बहने दी। प्रदेश की खुशहाली के लिए सर्वतोमुखी विकास की नई.नई परियोजनाएं कार्यान्वित की। आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश आदर्श प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।  विडंबना यह है कि प्रदेश के विकास में भागीदारी करने से विपक्षी दल दूर.दूर खड़े नजर आते है। वे रचनात्मक भूमिका निभाने के बजाय ध्वंस और विरोध की राजनीति करने में लगे है। उन्हें विकास की गतिविधियां दिखाई नहीं देती है। भाजपा तो जो सवाल उठाती हैए वह जनता को सिर्फ बरगलाने की चाल है। प्रदेश सरकार पर उंगली उठाने से पहले उसे प्रदेशवासियों को यह बताना चाहिए कि केन्द्र में भाजपा की सरकार होने और उसके प्रदेश से 73 साॅसद होने के बावजूद बेमौसम बरसात के शिकार किसानों को राहत के नाम पर क्या मदद की गई। प्रदेश में सड़क परिवहन के क्षेत्र मेंए सिंचाई और शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार ने मदद के नाम पर सिर्फ कटौती ही की है।  भाजपा का प्रदेश के विकास के प्रति रवैया सौतेलेपन का है। केन्द्र सरकार  केवल खोखले नारों और झूठे वादों के बल पर चल रही है। भाजपा सरकार ने अब तक अपनी कोई सूझ और सोच का प्रदर्शन नहीं किया है। वह पुरानी यूपीए सरकार का ही नवीन संस्करण बनकर रह गई है। उसके नेता अब पांच साल के बजाय पच्चीस साल की कहानी सुना रहे है।  खेद है कि कांगे्रस पार्टी भी भाजपाइयों की तरह समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतें विकास में रोड़ा बन रही है। प्रदेश की समाजवादी सरकार की विकास परियोजनाओं की अनदेखी करना अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन का अर्थ फासिस्ट ताकतों को बढ़ावा देना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in