Categorized | लखनऊ.

जन्मदिवस पर हजारों मछलियों तथा पक्षियों को छोड़ा जायेगा

Posted on 10 July 2015 by admin

भारत सरकार के गृहमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर उनके जीवन को यशस्वी बनाने तथा लम्बी आयु के लिए परम्पिता परमात्मा से प्रर्थना करते हुए हजारों मछलियों को गोमती नदी में तथा पक्षियों को आकाश में छोड़ा जायेगा।
कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दो हजार एक सौ मछलियों को तथा एक सौ एक कबूतर के जोडों तथा एक सौ एक तोते के जोड़ो तथा सैकडों चिडियाओं के जोड़बो को श्री सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में छोड़ा जायेगा। मछलियों को भगवान खाटू श्याम जी मन्दिर घाट पर सायं पांच बजे छोड़ा जायेगा।
इस पावन अवसर पर भाजपा विधान मण्डल दल के नेता पूर्व मंत्री व विधायक व सुरेश खन्ना जी उपस्थित रहेगें। पंक्षियों को प्रातः साढे ग्यारह बजे श्री सिंह के सरकारी आवाश से 4 कालिदास मार्ग से आकाश में छोड़ा जायेगा । इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री पंकज सिंह तथा पूर्व विधायक विद्या सागर गुप्ता उपस्थित रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in