Categorized | आगरा

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करायें-कमिश्नर लम्बित कार्यों के लिए दोषियों को दण्डित करने के निर्देश

Posted on 10 July 2015 by admin

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की मण्डल स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर ने निर्देश दिये कि समय समय पर जिलाधिकारी स्वयं भौतिक सत्यापन करें और गुणवत्ता सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि जो कार्य अधूरे पड़े हैं उनमें  अनुस्मारक भेजे जाने के बावजूद किश्तों की मांग नहीं की जा रही है। ऐसे सभी कार्यों को जिलाधिकारी स्वयं भौतिक सत्यापन करें और निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणो में उत्तरदायित्व निर्धारित कर दोषियों को दण्डित करें।
आगरा जनपद में सांसद निधि से कराए जा रहे कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सांसद प्रो0 रामशंकर कठेरिया द्वारा प्रस्तावित 23 कार्य जिनकी लागत 02 करोड़ 52 लाख के सापेक्ष 84 लाख के कार्य कराए जा रहे हैं। मा0 सांसद द्वारा जनपद एटा में 81 लाख के कार्यों को भी प्रस्तावित किया गया है इस पर मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी से कहा कि शेष 02 करोड़ 50 लाख रू0 के प्रस्ताव तत्काल मा0 सांसद जी से मांगे और एटा के जिलाधिकारी से 81 लाख रू0 के व्यय के संबंध में  मासिक आख्या प्राप्त करें जिससे कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में धनराशि का सदुपयोग किया जा सके। सांसद द्वारा प्रस्तावित कार्यों में अधिकांश इन्टरलोकिंग, सीसी रोड, चैराहों पर हाईमास्क लाइटें, पेयजल हेतु सबमर्सिबिल पम्प जैसे कार्य सम्मिलित हैं और ये सभी कार्य समाज कल्याण निर्माण निगम एजेंसी द्वारा कराए जा रहे हैं।
सांसद चै0 बाबूलाल द्वारा प्रस्तावित कार्यों के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सांसद निधि के अंतर्गत एक करोड़ चैदह लाख रू0 के कार्यों के अतिरिक्त हाल ही में एक करोड़ रू0 के और प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं जिन पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। ये तकरीबन सभी कार्य ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में सांसद हेमामालिनी द्वारा प्रस्तावित 71 में से 31 प्रस्ताव पूर्ण कराए जा चुके हैं। शेष प्रस्तावों के लिए मण्डलायुक्त ने कहा कि वे स्वयं सांसद जी से संपर्क कर कार्यों को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। विकास खण्ड छाता के अंतर्गत ग्राम पैंगाव में इन्टरलाकिंग कार्य प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करायें। विकास खण्ड गोवर्धन में राज्य सभा सदस्य अरविंद कुमार सिंह के चार कार्य स्वीकृत हैं। मथुरा जनपद में मुख्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा कराए जा रहे हैं।
जनपद फिरोजाबाद में सांसद अक्षय यादव द्वारा प्रस्तावित 18 कार्य  लागत 2 करोड़ 38 लाख रू0 के सापेक्ष एक करोड़ 34 लाख व्यय हुआ है और जनपद में अधिकांशतः कार्य ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा कराए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत सड़क, नाली, अस्पताल, स्टेडियम में क्रिकेट पिच का निर्माण जैसे कार्य सम्मिलित हैं। मण्डलायुक्त ने शेष धनराशि का प्रस्ताव मा0 सांसद से लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये।
जनपद मैंनपुरी में सांसद तेज प्रताप सिंह द्वारा 2 करोड़ 19 लाख रू0 के प्रस्ताव शीघ्र प्राप्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये। राज्य सभा सदस्य दर्शनसिंह यादव द्वारा विकास खण्ड किशनी में निर्माण कार्य को जनवरी 2014 में स्वीकृत कराया गया है। मैंनपुरी जनपद की समीक्षा करते हुए पाया कि सांसद निधि क्षेत्र विकास कार्यों की मानीटरिंग नियमित रूप से नहीं किए जाने पर मण्डलायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया और निर्देश दिये कि जिलाधिकारी मैंनपुरी तत्काल मा0 सांसदों से प्रस्ताव प्राप्त कर लें ताकि धनराशि का समयान्तर्गत सदुपयोग किया जा सके।
बैठक मंे जिलाधिकारी आगरा पंकज कुमार, मथुरा राजेश कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल, मुख्य विकास अधिकारी आगरा दीपक मीणा सहित सभी मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक सचिन यादव, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या व चारों जनपदों के परियोजना निदेशक, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in