Categorized | Latest news, लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि

Posted on 10 July 2015 by admin

08-07-acm-photo

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवाद का रास्ता मुश्किलो भरा है। बराबरी की बात कोई नहीं करता है। आर्थिक-सामाजिक रूप से गैर बराबरी के खात्मे की लड़ाई लड़ना बहुत कम लोग पसंद करते है। इस मामले में समाजवादियों ने ही संघर्ष किया है। डा0 लोहिया, जयप्रकाश जी और चन्द्रशेखर आदि ने जो रास्ता दिखाया समाजवादी सरकार उसी रास्ते पर चल रही है। समाजवादी नेताओं के संघर्ष की जानकारी अगली पीढ़ी तक भी हम पहुॅचाएंगें। लखनऊ में श्री चन्द्रशेखर की स्मृति को जीवंत बनाने की कोशिश होगी।
श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने श्री चन्द्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें अपनी भावांजलि अर्पित की। इस मौके पर सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र चैधरी, यशवन्त सिंह, एस0आर0एस0यादव, योगेश प्रताप सिंह और डा0 मधु गुप्ता भी मौजूद रहे।
श्री अखिलेश यादव ने श्री चन्द्रशेखर को याद करते हुए कहा कि उनका समाज और देश की राजनीति में बहुत योगदान रहा है। उन्होने हमेशा गरीब, किसान और अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग के लिए लड़ाई लड़ी और अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके मन में देश की खुशहाली और तरक्की करने की उत्कृष्ट इच्छा थी।
श्री यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क के अलावा एक संग्रहालय बनकर तैयार है जिसमें समाजवादी नेताओं के भाषण, दुर्लभ चित्र और उनसे संबंधित अन्य सामग्री का संकलन होगा। उन्होने कहा कि सरकार ने कोशिश की है कि समाजवादी रास्ता अपनाया जाए। कुछ शुरूआत भी हुई है। पढ़ाई में बदलाव लाना है। हम 1 लाख 25 हजार बच्चों को एक तरह का खाना देगें। लैपटाप बांटकर शहर गांव की दूरी कम की और गरीब बच्चों की हीनभावना मिटाई। उन्होने केन्द्र पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा ने डिजटल इंडिया में वृद्धा को लैपटाप दिया, हमने तो इसे नौजवानों में बांटा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कन्नौज में बड़ा विकास हुआ है। जनेश्वर मिश्र गांव में सीसी रोड बनी है, लोहिया ग्राम में बढि़या आवास दिए गए हैं, एम्बूलेंस सेवा का लाभ सभी को मिल रहा है। पुलिस को गाडि़यों की खेप मिली है और महिलाओं की सुरक्षा में 1090 सेवा लगी है। 45 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दे रहे हैं। एक्सप्रेस वे और कामधेनु योजना से शहर और गांव का रिश्ता मजबूत हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने बजट का पैसा सीधे जनता तक पहुॅचाया है जैसा किसी सरकार ने नहीं किया। दूसरे प्रदेश की सरकारें हमारी नकल करने में असमर्थ रही है।
कार्यक्रम में सर्वश्री नरेश उत्तम, गोविन्द द्विवेदी, राज किशोर मिश्र, जयप्रकाश अंचल, अमित त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, मुकेश शुक्ला, विजय यादव, गीता सिंह, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, लीलावती कुशवाहा, बृजेश यादव, पी0डी0 तिवारी, नीलम रोमिला सिंह, सुरेश चैहान, फाकिर सिद्दीकी, सुभाष यादव, राजेन्द्र सिंह राणा, योगेश सिरोही, सागर धानुक, फरहाना, चंद्रिका पाल, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, अनूप बारी, नानकदीन भुर्जी, सोनम सिंह यादव, सज्जन सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in