Categorized | लखनऊ.

गोमती नदी की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट वर्षा के दौरान पुनः नदी में न जाने पाये: मुख्य सचिव

Posted on 10 July 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने गोमती रिवर फ्रन्ट डेवलपमेंट के कार्यों की समीक्षा करते हुये सख्त निर्देश दिये हैं कि गोमती नदी की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट वर्षा के दौरान नदी में पुनः न जाने पाये। उन्होंने साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लाण्ट अभी तक चालू न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिये हैं कि आगामी 01 सप्ताह में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रारम्भ कराकर यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये कि लखनऊ शहर की गन्दगी शहर के किसी भी स्थान पर एकत्र न कर साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लाण्ट में पहुंचायी जाये। उन्होंने कहा कि गोमती रिवर फ्रन्ट के कार्यों में और अधिक तेजी लाकर अवशेष कार्यों को प्राथमिकता से निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु 24 घंटे निरन्तर शिफ्टवाइज कार्य कराये जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गोमती रिवर फ्रन्ट के कार्यों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के दोनों किनारों पर ट्रंक ड्रेन के निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र ट्रंक ड्रेन का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।
प्रमुख सचिव सिंचाई श्री दीपक सिंघल ने बताया कि नदी की सफाई के दौरान निकाली गई समस्त सिल्ट/स्लज नदी के किनारे दूर रखवायी गई है। उन्होंने बताया कि सिल्ट/स्लज निकालते समय पूर्ण रूप से सैचुरेटेड थी, जिस वजह से यह पूर्णतः काॅम्पैक्ट हो चुकी है, इसलिये सिल्ट को नदी में जाने की संभावना नगण्य है। उन्होंने बताया कि डायाफ्राम वाल का स्तर दोनों किनारों के प्राकृतिक स्तरों से अधिक रखा गया है, इसलिये किनारों के विकास हेतु बहुत अधिक मात्रा में मिट्टी की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये निकाली गयी सिल्ट/मिट्टी को अन्यत्र जगह नहीं ले जाया जा पा रहा है। उन्होंने नेरेडा (द नैचुरल वे आफ ट्रीटिंग वेस्टवाटर) का प्रस्ताव मुख्य सचिव महोदय को दिखाया। उन्होंने नेरेडा को जी0एच0 कैनाल पर बनाने हेतु निर्देशित किया। गोमती नदी के बांये तटबन्ध गांधी सेतु केे डाउनस्ट्रीम में निर्मित पुलिस चैकी को हटाये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि डायाफ्रामवाल का निर्माण कंपनी मे0 गैमन इण्डिया लि0 द्वारा प्रतिदिन निरन्तर 24 घंटे कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 रिंग मशीने सहित अन्य मशीने भी आ चुकी हैं, जिनमें से 07 रिंग मशीनों ने कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने बताया कि बायें किनारे पर कंक्रीट बैंचिंग प्लाण्ट की स्थापना कराकर कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दायें किनारे पर कंक्रीट बैंचिंग प्लाण्ट आ चुका है तथा फाउण्डेशन बन चुकी है। गैमन इण्डिया लि0 द्वारा बताया गया कि आगामी 11 जुलाई तक प्लाण्ट की स्थापना करा दी जायेगी।
बैठक में मण्डलायुक्त लखनऊ श्री महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in