Categorized | लखनऊ.

कम्प्यूटर आपरेटर एवं असिस्टेंट प्रोग्रामर के चयन हेतु 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित-

Posted on 10 July 2015 by admin

लक्षित सार्वजनिक विरण प्रणाली के ’’एण्ड टू एण्ड कम्प्यूटराईजेशन योजना’’ के तहत सप्लाई चेन मैनेजमेन्ट तथा अन्य कम्प्यूटर कार्यों के सम्पादन हेतु टेक्नीकल सपोर्ट के लिये जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं ब्लाक गोदामों पर कम्प्यूटर आपरेटर एवं असिस्टेन्ट प्रोग्रामर चयन हेतु इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं से 30 मई 2015 तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।
इस आशय की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी लखनऊ श्री चन्द्र शेखर ओझा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग निर्देशानुसार ’’एण्ड टू एण्ड कम्प्यूटराईजेशन योजनान्तर्गत’’  निर्धारित डाटा एन्ट्री आपरेटर रखे जाने की कार्यवाही संशोधन हो जाने के कारण पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुए डाटा एण्ट्री रखे जाने की कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु डाटा इण्ट्री आपरेटर की चयनित संस्था के माध्यम से आउटसोर्सिंग के माध्यम से लिया जायेगा।
श्री ओझा ने बताया कि पूर्व में प्रस्तुत/इच्छुक सेवा-प्रदाता संस्थाओं से उक्त कार्य को सम्पादित किये जाने हेतु निर्धारित दो प्रारूपों पर आवेदन पत्र 20 जुलाई, 2015 को अपराह्न 3.00 बजे तक आमंत्रित किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in