Categorized | लखनऊ.

समाजवादी सरकार के लिए गरीबों के हित सर्वाेपरि: मुख्यमंत्री

Posted on 08 July 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार गरीबों के लिए काम कर रही है। प्रदेश की समाजवादी सरकार के लिए गरीबों के हित सर्वाेपरि हैं, अतः सरकार उनके हित में लगातार फैसले ले रही है। गरीबों को बिजली देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार विद्युत उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। इसके लिए सौर ऊर्जा एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह क्लीन एण्ड ग्रीन होने के कारण पर्यावरण के अनुकूल भी है।
मुख्यमंत्री ने यह विचार आज कन्नौज जनपद की तिर्वा तहसील के फकीरपुरा गांव में 250 कि0वाॅ0 के सोलर पावर प्लाण्ट के लोकार्पण के अवसर पर व्यक्त किए। प्लाण्ट का लोकार्पण पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम ने किया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज का यह क्षेत्र अत्यन्त पिछड़ा था, परन्तु समाजवादी सरकार के आने के बाद से अब विकास की राह पर है। फकीरपुरा तथा चंदुआहार गाँवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों गांव अत्यंत पिछड़ेे तथा अभावग्रस्त थे। अब इनको सोलर पावर प्लाण्ट से मुफ्त बिजली मिल सकेगी। दोनों गांवों के निवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से घरेलू जरूरतों के साथ-साथ वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
श्री यादव ने कहा कि इस सोलर पावर प्लाण्ट के जरिए लगभग 3.65 लाख यूनिट बिजली हर साल पैदा की जाएगी। बिजली उत्पादन की परम्परागत व्यवस्था के मुकाबले इस मिनी सोलर पावर प्लाण्ट से 0.75 मिलियन पाउण्ड कार्बन डाइ-आॅक्साइड कम पैदा होगी। प्रत्येक गांव के प्रत्येक परिवार को 05 एवं 07 वाॅट के दो-दो एलईडी बल्ब भी दिए गए हैं। इसके साथ ही, 50 वाॅट का एक साॅकेट भी उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से टी.वी. सेट, मोबाइल चार्जर, पंखा आदि सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से इन सुविधाओं के फलस्वरूप दोनों गांव के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार होगा। इसके अलावा दोनों गांव के लगभग 20 नलकूप आदि भी सौर ऊर्जा से संचालित किए जाएंगे। इससे जहां किसानों को डीजल तथा कैरोसिन जैसे परम्परागत ईधन से छुटकारा मिलेगा, वहीं इनका खर्च भी बचेगा। इस धनराशि का सदुपयोग किसान अन्य कार्यांें के लिए कर सकेेंगे।
श्री यादव ने यह भी कहा कि डाॅ0 लोहिया ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आवासों में सोलर पैक की व्यवस्था की जा रही है जिससे दो एल0ई0डी0 तथा एक सीलिंग फैन चलाए जा सकेंगे। सरकार इस तथ्य से भलीभाँति परिचित है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बिजली बहुत आवश्यक है। इसलिए सरकार विद्युत उत्पादन बढ़ाने के सारे प्रयास कर रही है। इस उद्देश्य से सोलर पावर प्लाण्टों की स्थापना की जा रही है।
प्रदेश में किए जा रहे विकास तथा जनहितकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गरीबों की मदद के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। जिनमें गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा, हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा पास मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप वितरण, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना आदि प्रमुख हैं।
श्री यादव ने कहा कि विकास में सड़कों की प्रमुख भूमिका होती है। इसलिए सरकार सड़कों, पुलों इत्यादि के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को उन्होंने प्रदेश तथा इस क्षेत्र के विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कदम बताया जिससे इस पिछड़े हुए क्षेत्र में विकास की नई सम्भावनाएं विकसित होंगी।
कार्यक्रम को पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक एवं समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें यह सोलर प्लाण्ट देखकर अत्यन्त खुशी हुई। उन्होंने कहा कि कन्नौज एक ऐतिहासिक स्थान है और पूरे विश्व में इसकी पहचान इत्र नगरी के रूप में होती है।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सौर ऊर्जा हमारे लिए ऊर्जा का एक स्वच्छ स्रोत है क्योंकि इससे कार्बन डाई आॅक्साइड नहीं बनती। पारम्परिक तरीके से बिजली बनाने के तरीकों पर कम दबाव डालने के लिए उन्होंने सौर ऊर्जा के इस्तेमाल की वकालत करते हुए कहा कि इससे प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने पर्यावरण की दृष्टि से विद्युत चलित वाहनों को बढ़ावा दिए जाने पर भी बल दिया। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को लड़का-लड़की में भेदभाव न करने, पेड़ लगाने, छोटा परिवार रखने, नशे से बचने तथा बिजली बचाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने प्लाण्ट का उद्घाटन बटन दबाकर किया।
कार्यक्रम के अंत में ‘बेटी बचाओ-पेड़ लगाओ’ अभियान के तहत डाॅ कलाम तथा मुख्यमंत्री ने दो बालिकाओं को पारिजात के दो पौधे भेंट किए जो जनपद की कलेक्ट्रेट में रोपे जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डाॅ0 कलाम को कन्नौज का इत्र भी भेंट किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य श्री अहमद हसन, श्री राजेंद्र चैधरी, श्री बलराम यादव तथा श्री विजय बहादुर पाल, विधायकगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in