Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई को ‘पारिजात उपवन’ के लिए पौधा लगाकर ग्रीन यू0पी0-क्लीन यू0पी0, वन महोत्सव-2015 का शुभारम्भ किया था

Posted on 07 July 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा दिनांक 1 जुलाई, 2015 को कुकरैल, लखनऊ में ‘पारिजात उपवन’ के विकास के लिए पारिजात का पौधा लगाकर ग्रीन यू0पी0-क्लीन यू0पी0, वन महोत्सव-2015 (1 जुलाई से 7 जुलाई तक) का शुभारम्भ किया गया था। वन महोत्सव के दौरान 1 करोड़ पौधों को रोपने का लक्ष्य है। इसके तहत अभी तक कुल 50.73 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान प्रदेश के सभी जी0जी0आई0सी0 (राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज) में ‘बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि वन राज्य मंत्री श्री फरीद महफूज किदवई द्वारा आज टी0टी0ज़ेड0 (ताज ट्रिपेजियम ज़ोन) के रूनकता वन खण्ड के 10 हेक्टेयर क्षेत्र में नीम के पौधे का रोपण कर वृक्षारोपण शुरू कराया गया। इस कार्यक्रम में अरतौनी पब्लिक स्कूल, आगरा की 200 छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। रूनकता वन खण्ड के 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 10 हजार 50 पौधों का रोपण किया जाना है। वृक्षारोपण की शुरुआत कराने के पश्चात उनको बचाए रखने पर जोर देते हुए वन राज्य मंत्री ने कहा कि वन हमारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए सर्वाधिक आवश्यक हैं। जिस प्रकार पशु एवं पक्षियों में प्राण है उसी प्रकार पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। इन्हें काटकर हम जीवन के प्रति अपराध करते हैं। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री द्वारा प्रत्येक छात्र एवं एन0जी0ओ0 को एक-एक पौधा गोद लेने हेतु प्रेरित भी किया गया।
इस अवसर पर श्री उमेन्द्र शर्मा प्रमुख वन संरक्षक मूल्यांकन एवं कार्ययोजना उत्तर प्रदेश लखनऊ, श्री ए0के0 जैन मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन आगरा, श्री विष्णु सिंह वन संरक्षक आगरा वृत्त आगरा, श्री कृष्ण कुमार सिंह प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा, श्री दीपक मीणा मुख्य विकास अधिकारी आगरा, एन0जी0ओ0 के0ए0 इन्फिनिटी आॅर्गेनाइजेशन आगरा की श्रीमती गौस्या हुसैन मिजऱ्ा, श्रीमती शीला बहल, लायन्स क्लब के श्री जितेन्द्र चैहान एवं अन्नपूर्णा समिति की श्रीमती माया तल्फी द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in