Categorized | लखनऊ.

रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल गु्रप आॅफ स्कूल्स के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

Posted on 29 June 2015 by admin

रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल गु्रप आॅफ स्कूल्स लखनऊ, के कक्षा 12 मे ंउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आज दिनांक 21 जून 2015 को अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि संस्था के संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने पारम्परिक दीप प्रज्वलित तथा अमर शहीदों के चित्रों पर माल्र्यापण करके किया।
समारोह में रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल गु्रप आॅफ स्कूल्स के सी बी एस ई बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में 97 अंक अर्जित करने वाले एरिक पमनानी एवं मंजुला वर्मा को रू. 25000/-रू. का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  96.8 से 96 अंक अर्जित करने वाले करिश्मा शर्मा, मनीष तिवारी, अर्पणा मिश्रा, अभय राना, अर्पित गुप्ता, मनीषा जोशी, वर्निता तिवारी, बृजेश भट्ट, हर्ष रैतानी, गौरव पाण्डेय, वैदेही अग्निहोत्री, अंलकृति मौर्या, विशाल मिश्रा, प्रीति शुक्ला, शुभि जैन, आकाश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सुख सागर शुक्ला, तुषार श्रीवास्तव प्राची मित्तल (20 बच्चों) को रू.15000/-रू.का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  95.8 से 95 अंक अर्जित करने वाले निधि, दृष्टि, सौरभ, दीपाली, रिया, कंचनप्रिया, ज्योत्सना, केसरीनाथ, श्वेता, यशार्थ, अमन, आशुतोष, वैष्णवी, दीपाली, मोहसिन अशरफ, मोनीषा, सुकृति, आयशा, साक्षी, साक्षी, श्रेया, पुर्णिमा, दिव्यांशी, अंकिता, राशिदा, अंकित, अल्पिका, मेघना, शिखा, हर्षा, पुर्णिमा, नित्या, प्राँजल (33 बच्चों) को 10000/-रू. तथा 94.8 से 93 अंक अर्जित करने वाले 92 छात्र-छात्राओं को रू. 5000/- रू. तथा 92.8 से 90 अंक अर्जित करने वाले 134 छात्र-छात्राओं को 2500/-रू. नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में यू.पी बोर्ड द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में बाल गाइड इण्टर कालेज के 91.2 अंक अर्जित करने वाली शिखा श्रीवास्तव को 5000/-तथा 88.4 से 85.2 अंक हासिल करने वाले राहुल सिंह, शुभम वर्मा, ज्ञानेन्द्र बाजपेई, पुष्पेन्द्र त्रिवेदी, अविनाश श्रीवास्तव, दीपक प्रसाद, आशीष सिंह, हर्षित को 2500/-का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता पिता को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह में संस्था के संस्थापक प्रबन्धक जयपाल सिंह ने कहा कि विद्यालय अपने निरन्तर प्रयास से मेधावी छात्र छात्रायें देश के हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये भेज रहा है। विद्यालय के छात्र अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहने के साथ साथ अपनी वैश्विक छाप छोड़ने में सक्षम है। सभी 290 मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार के साथ रानी लक्ष्मी बाई स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। समारोह में प्रधानाचार्या श्रीमती आशा अरोरा, श्रीमती निर्मल टंडन, श्रीमती प्रीति कुदेसिया, श्रीमती माया जोशी, श्रीमती सीता सेठ्ठी, श्रीमती उषा त्रिपाठी, श्रीमती सुचिता तिवारी उपस्थिति थीं। अंत में बच्चों द्वारा राष्ट्र गान गाकर समारोह का समापन्न किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in