Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 29 June 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में शिक्षा क्षेत्र की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में शैक्षिक क्रांति की शुरूआत की है। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और उन्हें पौष्टिक आहार मिले इसमें उन्होंने स्वंय रूचि प्रदर्शित की है। शिक्षा के विस्तार के लिए विद्यालयों की स्थापना पर बल देने के साथ उन्हांेने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु भी कई कदम उठाए हैं क्योंकि उचित शिक्षा प्राप्त किए बिना रोजगार और व्यवसाय में भी सफलता नहीं मिल सकती है।
शिक्षण संस्थाओं में गुणवत्तापरक शिक्षा की जिम्मेदारी शिक्षकों पर आती है। इसलिए समाजवादी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की है। 15,127 अध्यापकों की भर्ती की जा चुकी है। 15 हजार बी0टी0सी0 अभ्यार्थियों की चयन प्रक्रिया चल रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान/गणित अध्यापकों की सीधी भर्ती हेतु 29,334 पदों पर भर्ती हो रही है। प्रदेश में कार्यरत 1,65,306 शिक्षामित्रों में से प्रथम चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके। 58,903 शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापकों के पदों पर समायोजन किया जा चुका है। द्वितीय चरण में लगभग 92,000 शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है।
शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए समाजवादी सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 6,652 रिक्त पदों तथा अनुदानित महाविद्यालयों मेें प्रवक्ताओं के 1,652 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा प्रवक्ताओं की आर्थिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए नियत संविदा राशि 21,600 रूपए पर मंहगाई भत्ता देना भी तय किया गया हेै।
समाजवादी सरकार ने टी0ई0टी0 करने वाले उर्दू शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में नौकरी दी है। करीब दो हजार पदों पर उर्दू शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। उर्दू को दूसरी भाषा के रूप में श्री मुलायम सिंह यादव ने ही मान्यता दी थी और उन्होंने प्रदेश मेें उर्दू शिक्षकों तथा अनुवादकों की भर्ती की थी। फलस्वरूप वर्ष 2005-2006 में 3,000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती की कार्यवाही की गई थी।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि एक बेटी पढ़ती है तो देा परिवार शिक्षित होते हैं। इसलिए उन्होंने कन्या विद्याधन जैसी योजना को बढ़ावा दिया। छात्राओं की पढ़ाई के लिए सुविधाओं का विस्तार किया। विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क लैपटाप वितरित किया गये हेैं। समाजवादी सरकार की मंशा है कि उत्तर प्रदेश में सभी साक्षर हों, शिक्षा के उच्च प्रतिमान स्थापित हों तथा शिक्षकों का स्तर भी उच्च गुणवत्तापरक हो। मुख्यमंत्री जी के इन प्रयासों से ही श्री मुलायम सिंह यादव के सपनों का उत्तम प्रदेश बन सकेेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in