Categorized | लखनऊ.

केन नदी पर दूसरी बार अवैध पुल, सरकार का संरक्षण - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 09 June 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण के कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलन्द है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि एक जगह यमुना के ऊपर अवैध पुल बनाने के बाद माफियाओं ने बांदा मंे केन नदी पर फिर अवैध पुल बना लिया। यह अवैध पुल अभी 3 महीने पहले ही ध्वस्त किया गया था। इस घटना से सिद्ध होता है कि माफियाओं के हौसले बुलन्द है और सरकार माफियाओं की शरणागत है। अधिकारी उपकृत किये गये है।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश के खनन माफिया सपा सरकार के संरक्षण में है तथा अधिकारी घूस देकर पोस्टिंग पा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने इलाहाबाद के कमिश्नर से कहा था कि क्या रूपये देकर पोस्टिंग पाई है ? मुख्यमंत्री जी ने एक घटना का जिक्र आई.ए.एस. वीक में करते हुए कहा था कि मैंने एक काम कहा था परन्तु अधिकारी ने घूस लेली। डा0 मिश्र ने पूछा कि क्या कमिश्नर जैसे अधिकारियों की पोस्टिंग रूपये देकर हो रही है ? जिस अधिकारी का घूस लेने का जिक्र किया था, उस अधिकारी का क्या हुआ ? क्या उसे दण्डित किया गया ?
डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि अब केन नदी पर अवैध पुल का फिर निर्माण प्रदेश की सपा सरकार और प्रशासन के मुँह पर जोरदार तमाचा है। अवैध पुलों के निर्माण पर अधिकारियों का खामोश रहना मिली भगत की कहानी है। केन नदी की जलधारा के उपर एक अवैध पुल अभी 3 महीनें पहले ही ध्वस्त किया जा चुका है फिर अवैध पुल का निर्माण भ्रष्टाचार की जीती जागती मिसाल हैं।
डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के राज में प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। अवैध पुल तक बनाये जा रहे है। सपा सरकार में अधिकारी भ्रष्टाचार को खुलेआम समर्थन दे रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in