Categorized | लखनऊ.

विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री

Posted on 09 June 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सहयोजकों की एक बैठक महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में नगर कार्यालय कैसरबाग पर सम्पन्न हुयी। जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये चर्चा की गयी।
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह 8 जून 2015 को सायंकाल 6ः00 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पर लखनऊ महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा गृहमंत्री का स्वागत किया जायेगा। सायंकाल 6ः30 बजे अपने आवास 4, कालीदास मार्ग पर विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 9 जून, 2015 को प्रातः 10ः00 बजे कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय सभागार रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 इन्दिरानगर में संसदनिधि से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। सायंकाल 4ः00 बजे मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के दुबग्गा आवास पर बाला जी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। सायंकाल 6ः00 बजे आलमबाग अवध चैराहा स्थित के.के. पैलेस पर कैण्ट मण्डल-3 के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। 10 जून 2015 को प्रातः 10 बजे शहीद स्मारक स्थित गांधी सभागार में राजा सुहेल देव की जयंती में शामिल होंगे। अपरान्ह 12ः00 बजे दिल्ली रवाना हो जायेंगे। 9 जून 2015 को होने वाला शिलान्यास समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को संख्या बल के साथ पहंुचना है। शहर को सजाने की जिम्मेदारी सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गयी हैं। बैठक में महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक अधिकारी, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी अप्पू, आनन्द द्विवेदी, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. नसीम, रामशंकर राजपूत, पार्षद विजय गुप्ता, गुड्डू यादव, नागेन्द्र सिंह, मुन्ना मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, संजय राठौर, रामकुमार वर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुनील यादव, एस.पी. तिवारी, अनूप मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह, गज्जी निगम, अजय सोनकर, गणेश कनौजिया, रामचन्द्र चैरसिया, रामश्कुमार शुक्ला, शशि मिश्रा, शिवम सोनकर, नीरज कटियार, शिवशंकर शर्मा, के.क.े जायसवाल, विष्णु गर्ग, विकास मिश्रा, के.के. मिश्रा, पृथ्वी गुप्ता, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in