Categorized | लखनऊ.

छोटे इमामबाड़े मंे शिया वक्फ बोर्ड के भ्रष्ट चेयरमैन वसीम रिजवी को प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा चेयरमैन बनाये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर मुस्लिम महिलायें आज ग्याहरवें दिन भी बैठी रहीं ।

Posted on 09 June 2015 by admin

छोटे इमामबाड़े मंे शिया वक्फ बोर्ड के भ्रष्ट चेयरमैन वसीम रिजवी को प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा चेयरमैन बनाये जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर मुस्लिम महिलायें आज ग्याहरवें दिन भी बैठी रहीं । महिलाओं ने कहा जब तक वसीम रिजवी को पद से हटाया नहीं जाता तब तक हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी चाहें हम यहां मर ही क्यूं न जायें इसी दौरान कई महिलाओं की हालत बिगड़ गयी जिनका उपचार सामरा हास्पिटल में कराया गया ।
भूख हड़ताल पर बैठी मुस्लिम महिला जागरूक मंच की अध्यक्ष शबीह फात्मा ने कहा कि वसीम रिज़वी आगरा, मुजफ्फर नगर, मेरठ, लखनऊ व सहारनपुर के वक्फ सम्पत्ती घोटाले में शामिल हैं अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिये वो कौम के रहबर मौलाना कल्बे जवाद साहब पर बेबुनियाद इल्ज़ाम लगा रहे हैं। जबकि वसीम रिजवी को सी0बी0सी0आई0डी0 जांच में करोड़ों रूपये के घोटाले का दोषी पाया गया और प्रदेश सरकार उसे जेल भेजने के बजाये उसे बचा रही हैं और हमारे धार्मिक स्थलों की वक्फ सम्पत्ति तबाह करने पर तुली हुई हैं जिसे हमारा समुदाय कतई बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने यह भी कहा कि यह समाजवादी सरकार मुस्लिम व महिला विरोधी सरकार है जिसके नेता यह कहते है कि बलात्कार सहमति से होता है। श्रीमती शबीह फात्मा ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो हम रेल रोको आन्दोलन भी शुरू करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in