Categorized | लखनऊ.

आगामी 15 जुलाई से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिड-डे-मील के अन्तर्गत दूध उपलब्ध कराया जाएगा

Posted on 09 June 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में आगामी 15 जुलाई से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिड-डे-मील के अन्तर्गत दूध उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिड-डे-मील के अन्तर्गत सप्ताह में एक दिन दूध उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की थी। इस घोषणा का क्रियान्वयन 15 जुलाई, 2015 से प्रारम्भ हो रहा है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर सुप्रसिद्ध समाजवादी चिन्तक व नेता स्व0 जनेश्वर मिश्र की जयन्ती 5 अगस्त को मुख्यमंत्री स्वयं किसी विद्यालय में जाकर मिड-डे-मील के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को दूध का वितरण करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in