Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभरी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री जी, सांसद एवं

Posted on 09 June 2015 by admin

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभरी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री जी, सांसद एवं उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी, पूर्व सांसद आगामी दिनांक 10जून, 2015 को बाराबंकी पहुंच रहे हैं  जहां अपरान्ह जनपद बाराबंकी के देवां ब्लाक में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के इंचार्ज प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि उपरोक्त नेता द्वय दिनांक 11जून, 2015 को प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। पूर्वान्ह प्रदेश कंाग्रेस के उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयन्ती समारोह की आयोजन समिति के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह युवा कंाग्रेस के जोनल अध्यक्षों एवं अ0भा0 युवा कांग्रेस के प्रभारी के साथ बैठक, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जोन अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय प्रभारी के साथ बैठक, उ0प्र0 महिला कंाग्रेस, सेवादल, इण्टक के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात सायं उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठों के चेयरमैन/संयोजकों के साथ बैठक करने के उपरान्त उ0प्र0 कंाग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
श्री मदान ने बताया कि उपरोक्त बैठकों में अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिवगण, नेता कंाग्रेस विधानमंडल दल एवं विधान परिषद दल भी मौजूद रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in