Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के महामंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा है कि

Posted on 04 June 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के महामंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व और संगठन का लोहा हर कोई मानता है। उत्तर प्रदेश में विकास की जो योजनाएं चल रही हैं उससे विपक्ष बौना हो गया है। चुनाव के सभी वायदे पूरे किए गए हैं। सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुॅचाना जाना चाहिए ताकि 2017 के चुनावों में फिर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बन सके।
श्री गोप यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में डा0 नूर आलम, पूर्व महानगर अध्यक्ष इलाहाबाद की प्रस्तुति और श्री हरेन्द्रनाथ सिंह द्वारा सम्पादित श्री मुलायम सिंह यादव के संबंध में कैसेट का लोकार्पण करने के बाद बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव, श्री दीपक मिश्र, श्री लल्लन राय, श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती लीलावती कुशवाहा एवं फरहान आलम आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
श्री गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही नौजवानों की पूछ होती है। नौजवानों की मदद से ही सरकार बनी। इस सरकार के समय लखनऊ में मेट्रोल रेल, मेदांता अस्पताल, कैंसर अस्पताल, आईटी हब आदि का निर्माण हो रहा है। कन्या विद्याधन, लैपटाप वितरण, पिछड़ों और अल्पसंख्यक छात्रों/छात्राओं को छात्रवृत्ति आदि जैसी योजनाएं कार्यान्वित हुई है। इन सबकी जानकारी घर-घर, गांव-गांव तक पहुॅचाई जानी चाहिए। जनता को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा तो सन् 2017 का मिशन अवश्य पूरा होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in