Categorized | लखनऊ.

श्री आदित्य यादव ने नेपाल भूकम्प पीडि़तों हेतु राहत सामाग्री की आखिरी खेप रवाना किया

Posted on 02 June 2015 by admin

आज दिनांक 31.05.2015 को श्री आदित्य यादव सभापति पीसीएफ निदेशक इफको एवं निदेशक आई.सी.ए. ग्लोबल बोर्ड की गरिमामयी उपस्थिति में इफको के मण्डल प्रबंधक श्री योगेन्द्र कुमार की पदोन्नति एवं मुख्यालय स्थानान्तरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक इफको कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि श्री आदित्य यादव सभापति पीसीएफ, श्री राजकुमार त्रिपाठी, निदेशक, इफको एवं अन्य इफको/आई0टी0जी0आई0/आई0के0एस0एल0 के समस्त अधिकारी/कर्मचारी ने नेपाल में भूकम्प आपदा से पीडि़त किसानों को मदद करने के उद्देश्य से 10000 पैकेट सब्जियों के बीज 200 स्प्रेयर एवं 4500 (जल विलेय उर्वरक) की सहयोग सामाग्री को हरी झंड़ी दिखाकर रवानगी दी गयी।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में श्री योगेन्द्र कुमार की सहकारिता एवं किसानों के  प्रति मार्मिक भाव तथा समर्पण के संदर्भ में श्री आदित्य यादव एवं अन्य समस्त अधिकारियों ने अत्यन्त सराहना की इफको के मुख्यालय में श्री योगेन्द्र कुमार को और अधिक जिम्मेदारियों के साथ किसानों की सेवा के लिए स्थानान्तरित किया गया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में इफको द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य को और अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in