Categorized | लखनऊ.

कौशाम्बी के पास आज हुई मुरी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के प्रति उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Posted on 27 May 2015 by admin

कौशाम्बी के पास आज हुई मुरी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में मृतकों के प्रति उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, पूर्व सांसद ने गहरा शोक प्रकट किया है। डाॅ0 खत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
डाॅ0 खत्री ने रेल दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा दिये जाने एवं बार-बार हो रही रेल दुर्घटनाओं के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के साथ ही घायलों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
डाॅ0 खत्री ने कहा है कि यूपीए शासनकाल में भाजपा नेताओं द्वारा रेल हादसे पर नैतिकता की दुहाई देते हुए रेल मंत्री का इस्तीफा मांगा जाता था। दर्जनों रेल दुर्घटनाएं इस एक वर्ष के मोदी सरकार के दौरान घट चुकी हैं ऐसे में नैतिकता का तकाजा है कि रेल मंत्री को अपने पद से तुरन्त इस्तीफा दे देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in