Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव द्वारा आगामी 27 मई को फैजाबाद में विकास कार्यों की समीक्षा एवं औचक निरीक्षण

Posted on 27 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन आगामी 27 मई को फैजाबाद मण्डल के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फैजाबाद में करेंगे।
श्री रंजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट कर मण्डल के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा उनके द्वारा उठाई गयी समस्याओं के समाधान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करेंगे एवं उद्योग-व्यापार के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
मुख्य सचिव वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के पूर्व स्वयं कतिपय संस्थाओं/कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग ग्रामों के विकास कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण करने हेतु निर्देश भी देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in