Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को निर्देश दिये प्रवेश प्रक्रिया की कार्य-योजना ससमय तैयार करें —- राज्यपाल

Posted on 27 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, श्री राम नाईक ने प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में जहां अधिकांश विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न हो चुकी हैं, वहां उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के निर्देश दिये हैं। राज्यपाल ने कुलपतियों को पत्र भेजकर आगामी शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया की कार्य-योजना ससमय तैयार करने के लिये भी कहा है।
राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों द्वारा शुचितापूर्ण एवं नकल-विहीन परीक्षायें सम्पन्न कराये जाने पर संतोष व्यक्त किया है। विगत सत्र में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह भी ससमय सम्पन्न कराये जा चुके हैं। श्री नाईक ने शिक्षा की गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों का कार्य सुचारू रूप से चले, इसके लिये पूर्व में कुलपतियों एवं कुल सचिवों की बैठक भी राजभवन में आयोजित कर चुके हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in