Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 25 May 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि समाजवादी चितंक डा0 राम मनोहर लोहिया कहते थे कि वादा खिलाफी भी भ्रष्टाचार है। भाजपा नेता देश के मतदाताओं से जो वायदे करके सत्ता में आए थे, उनमें एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। न तो नौजवानों को रेाजगार मिला और नहीं महंगाई कम हुई। सरकार बनते ही कालाधन विदेशों से लाने का दावा करनेवाले यह भी कहते थे कि हर नागरिक के खाते में 10-15 लाख रूपए भी जमा हो जाएगें। 26 मई,2015 को मोदी सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस पूरे वर्ष में सिवाय वादा खिलाफी के दूसरा केाई रिकार्ड बनता नहीं दिखाई दिया है।
इस एक वर्ष में उत्तर प्रदेश के साथ सौतलापन ही होता रहा है। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री सहित दर्जनभर मंत्री और 73 साॅसद भाजपा के उत्तर प्रदेश से हैं। बावजूद इसके प्रदेश के विकास में सहयोग से किनाराकशी हो रही है। प्रदेश के किसानों, गरीबों और आम आदमी के लिए एक साल में कुछ नहीं किया गया। अल्पसंख्यको में असुरक्षा का भाव घर कर गया है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों को केन्द्र से कोई मदद नहीं मिली। वहां से अब तक केवल 253 करोड़ रूपए मिले हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार 2,447 करोड़ 85 लाख रूपए की धनराशि किसानों को राहत देने के लिए स्वीकृत कर चुकी है।
भाजपा का मेक इन इंडिया केवल बयानबाजी तक सीमित है। स्वच्छ भारत अभियान और नमामि गंगे अभियान सब हवाई साबित हो रहे हैं। भाजपा सरकार जहां किसानों की जमीन जबरन छीने जाने की व्यवस्था में लगी है वहीं उद्योगपतियों को हर तरह की सुविधाएं बांटी जा रही हैं। किसानों के हित में नहीं बल्कि कारपोरेट और पंूजीवादी व्यवस्था को मजबूत करना भाजपा का आर्थिक एजेण्डा है।
सामाजिक सद्भाव के विरूद्ध अलगाव और सांप्रदायिकता फैलाना भाजपाई चरित्र है। इनका अपना एक निश्चित एजेण्डा है और ये इसी पर काम करते रहेगें। वैचारिक असहिष्णुता का आचरण लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। समाजवादी पार्टी देश में विघटन और प्रदेश के विकास में रोड़ा बननेवाली सभी अलोकतांत्रिक प्रवृत्तियों से सचेत है और उन्हें कभी सफल नहीं होने देगी। सच तो यह है कि जनहित का कोई भी काम किए बगैर केवल अपनी वाहवाही के लिए वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। इसी तरह साल दर साल लोकसभा चुनाव 2019 तक इनकी जश्न की नौटंकी चलती रहेगी।
सरकार बनने के पूर्व और सरकार के एक वर्ष बाद फिर वही जनता को भ्रमित करने का कर्मकाण्ड, आखिर लोकतंत्र को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं भाजपाई ? भाजपा नेतृत्व का यह आचरण हिटलर के मंत्री गोएबल्स का नया संस्करण ही तो है कि बार-बार उसी झूठ को दुहराते जाओ जब तक लोग उसे सच न मान लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in