Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में अपनी तरह का अनूठा सौ प्राथमिक विद्यालयों का रूपान्तरण कार्यक्रम प्रारम्भ-

Posted on 22 May 2015 by admin

मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ श्री योगेश कुमार की अध्यक्षता में आज सौ प्राथमिक स्कूलों के रूपान्तरण के सम्बन्ध में एक दीर्धकालिक कार्यक्रम के विषय में बैठक की गयी जिसमे राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एवं आई केयर इण्डिया के सलाहकार अध्यक्ष श्री अतुल कुमार गुप्ता, सी0बी0एस0ई0 के पूर्व अध्यक्ष , पूर्व सूचना सचिव श्री दिवाकर त्रिपाठी, लखनऊ के चीफ वार्डेन श्री पी0के0चैधरी, आर0एल0बी0 के संस्थापक श्री मधुसूदन दीक्षित, फिक्की के सदस्य  व अन्य संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बैठक में ज्यादातर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के खस्ता हाल होने पर विचार करते हुए निजी क्षेत्रों के लोगों के ऊर्जा एवं कौशल का उपयोग करके उसमे सुधार लाने के प्रयास को अपनी तरह का अनूठा प्रयास बताया गया। शिक्षा के माहौल को सुधारने उद्देश्य से इस कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से चलाया जायेगा बैठक मे बताया गया कि अभी इस कार्यक्रम को पायलट स्तर पर चलाया जायेगा और इस कार्यक्रम से जुडे सभी स्कूलों मे आई केयर इण्डिया के सूचना प्राद्यौगिकी तंत्र के मार्ग निर्देशन में सुधार  कार्यक्रम चलाया जायेगा और इसी तरह बच्चों के शैक्षिक विकास को केन्द्र मे रखकर उनकी शिक्षा दीक्षा को निजी स्कूलों की प्रतियोगिता मे लाते हुए अच्छे परिणाम प्राप्त किये जायेगें। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आवश्यक न्यूनतम अवस्थापना विकास, हरी भरी बाउण्ड्री, हरियाली, जागरूकता, के माध्यम से स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा दाखिले  सुनिश्चित कराने ,बच्चों मे सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित कराने अन्र्तस्कूल प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम सुनिश्चित कराने स्वास्थ्य कैम्प लगाने आदि कार्यक्रम चलाये जायेगें। आई केयर इण्डिया के अन्तर्गत  शिक्षा सुधार में पढे लिखे लोगों खास कर महिलाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय छात्र स्वयंसेवकों को शामिल किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी श्री योगेश कुमार ने इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए सरकारी कर्मचारियों को प्रेरित किया और कहा कि वे भारत के भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए सकारात्मक पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
पूर्व मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता और अशोक गांगुली ने आईकेयर इण्डिया को इसके सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री दिवाकर त्रिपाठी जो लखनऊ के माननीय सांसद के प्रतिनिधि है ने आश्वस्त किया है  िकवे स्कूलों मे पेयजल और शौचालय और पेयजल की सुविधाओं को बढवाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in