Categorized | लखनऊ.

इग्नू क्षेत्रीय सेवा प्रभाग के निदेषक बने डाॅ0 वी0 वेनुगोपाल रेड्डी

Posted on 19 May 2015 by admin

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने डाॅ0 वी0वेनुगोपाल रेड्डी को निदेशक, क्षेत्रीय सेवा प्रभाग तीन वर्षो के लिये नियुक्त किया गया है। डाॅ0 रेड्डी इग्नू के साथ सन् 1987 से जुड़े हैं तथा इन्होने अनेक अकादमिक पाठ्यक्रमों एवं कोर्सेज के निमार्ण में अहम भूमिका निभायी है। इनका कार्यकाल मई 2018 तक रहेगा। क्षेत्रीय सेवा प्रभाग इग्नू की महत्वपूर्ण इकाई है जिसके अन्तर्गत समस्त क्षेत्रीय केन्द्र एवं  इग्नू अध्ययन केन्द्र आते हैं जिनके माध्यम से दूरस्थ विद्यार्थियों को अकादमिक एवं प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाती हैं। क्षेत्रीय सेवा प्रभाग द्वारा समस्त क्षेत्रीय केन्द्रों एवं उनके अधीनस्थ अध्ययन केन्द्रों के प्रशासनिक मुद्दों पर भी निर्णय लिया जाता है।

डाॅ0 रेड्डी ने इग्नू में अनेक पदोें पर कार्य किया है जैसे सहायक निदेशक, उपनिदेशक, क्षेत्रीय निदेशक तथा निदेशक शोध विभाग एवं इन्होने विश्वविद्यालय के अनेक कर्मियों को प्रशिक्षित करने मे भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होने दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में अनेक पुस्तकें एवं शोध पत्रों को भी प्रकाशित किया है। डाॅ0 रेड्डी विश्वविद्यालय की नीति निर्धारण समितियों जैसे बोर्ड आफ मैनेजमेन्ट, अकादमिक काउन्सिल, विद्यार्थी सेवा समिति के भी सदस्य हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in