Categorized | लखनऊ.

जनसूचनाधिकार सम्मेलन

Posted on 19 May 2015 by admin

प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनसूचनाधिकार प्रकोष्ठ के जिला एवं ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रदेश सूचनाधिकार प्रकोष्ठ के चेयरमैन के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के अथक प्रयास से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने हेतु वर्ष 2005 में सूचना का अधिकार का कानून देश को दिया, इसके लिए यह सम्मेलन तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि आज देश का सामान्य नागरिक भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में इस कानून का भरपूर प्रयोग कर रहा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि आज इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि डाॅ0 निर्मल खत्री ने उपस्थित आर0टी0आई0 कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आम नागरिक जो छोटी-छोटी बातों की जानकारी शासन-प्रशासन से नहीं हो पाती थी, उसे अपने हक की लड़ाई लड़ने में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। आज देश-प्रदेश-जिलें में कहीं भी इस कानून के सहारे अपनी हक की लड़ाई जीत जाता है। इस कानून से समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में एक अमोघ अस्त्र का काम कर रहा है।
इस सम्मेलन में संकल्प लिया गया कि आर0टी0आई0 के कार्यकर्ता समाज को जागरूक करने के लिए ब्लाक स्तर तक व्यापक कार्यक्रम चलाते हुए कांग्रेस से जोड़ने का काम किया जायेगा।
इस सम्मेलन में अतिथि के रूप में श्री दिग्विजय सिंह-उपाध्यक्ष, श्री चै0 सत्यवीर सिंह एवं श्री आंेकारनाथ सिंह-महामंत्री सहित सर्वश्री विजयशंकर मेहता, गौरी शंकर मौर्या, अशोक पाण्डेय, नागेन्द्र पाठक, विेवेक सिंह, ज्ञानेन्द्र सचान, लज्जा यादव, आशुतोष, आबिद हुसैन, प्रेम बिहारी उपाध्याय और मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in