Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठायें -शिवपाल सिंह यादव

Posted on 18 May 2015 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, राजस्व एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों  को निर्देश दिये कि प्रदेश की गरीब जनता की परेशानियों को देखते हुए उनके प्रार्थना पत्रों पर अविलम्ब-निर्णय लेकर कार्यवायी सुनिश्चित की जायें तथा एक निश्चित समय सीमा के अन्दर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन एक निश्चित समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दें। श्री यादव ने कहा कि अधिक से अधिक प्रदेश की जनता का भला हो तथा अपनी परेशानियों के लिये इधर-उधर भटकना न पड़े यही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उ0प्र0 सरकार चाहती है कि सभी प्रदेशवासियों को साफ-सुथरी, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जायें तथा जनता की समस्या ही प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं का समाधान ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है।
श्री यादव आज जनसुनवाई भवन कालिदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयी हुई जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि गाॅव, गरीब और किसानों के विकास के लिये प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और उन्हें लाभ पहॅुचानें के उद््देश्य से कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है। श्री यादव नें कहा कि प्रदेश के विकास के लिये आप सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि बिना आप सभी के सहयोग से हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सकते।
श्री यादव नेे सभी से प्रदेश सरकार को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठायें । श्री यादव ने कहा कि एक दूसरे से मिलकर लाभकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुॅचाकर उन्हंे उनके लाभ व अधिकारों के प्रति जागरूक करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in