Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री को हकीकत में नहीं, प्रचार में भरोसा-डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 16 May 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नकल कर सुर्खियों में बने रहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हकीकत सबके सामने आ रही है। कानपुर समेत राज्य के कई क्षेत्र में उद्योग लगाने और उसके लिए तमाम रियायतों की घोषणा अब छलावा सिद्ध होे लगी है। राज्य के उद्यमी अब खुद को ठगे हुए महसूस कर रहे हैं और समाजवादी सरकार पर धोखा देने का आरोप भी लगा रहे हैं।
प्रदेश मुख्यालाय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेक इन इंडिया के तर्ज पर मेक इन यूपी का जुमला तो उछाल दिया, लेकिन वास्तव में उद्यमियों को न तो बिजली मिल रही है, ना सीवर कनेक्शन मिल रहा है और ना समय पर उनकी कागजी कार्रवाई पूरी हो रही है। प्रदेश के अधिकारी हमेशा की तरह बहानेबाजी, लेटलतीफी और टाल मटोल में लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने आरोप लगाया है कि बिना किसी तैयारी, इंतजाम और नेकनीयती के मुख्यमंत्री सिर्फ प्रचार के जरिए सपने बेचने में लगे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मालूम हो कि अखिलेश यादव ने बड़े जोर शोर से कानपुर में एक नया औद्योगिक सेक्टर बनाने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने बड़बोलेपन का परिचय देते हुए यह भी दावा किया था कि जब तक मेक इन यूपी नहीं होगा तब तक प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी क्षरा घोषित मेक इन इंडिया का कार्यक्रम सफल नहीं होगा। उन्होंने यूपीएसआईडीसी के जरिए स्कीम की घोषणा भी करवा दी। लेकिन पहले से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा यह विभाग इस स्कीम को सफल बनाने में पूरी तरह विफल रहा। अब प्रदेश के उद्यमी ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लाखों करोड़ों खर्च करने के बावजूद ना तो उन्हें अपनी इकाई चलाने के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल रही है और ना अधिकारियों का सहयोग। अभी तक ना तो बिजली की व्यवस्था दुरूस्त हुई है और ना ही सीवर आदि के कनेक्शन मिले हैं। उद्यमी लाचार घूम रहे हैं। उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के साथ नाइंसाफी की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रचार के जरिए ही समाजवादी पार्टी विकास का ख्याली खाका खींच रही है, जबकि हकीकत है कि ना तो प्रदेश में कानून व्यवस्था उद्योगों के अनुरूप है और ना ढ़ाचागत सुविधाएं। अधिकारी भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गंभीरता से नही ले रहे हैं जिसका परिणाम यह मिल रहा है कि प्रदेश में ना कोई निवेश आ रहा है और ना रोजगार के अवसर बन रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव न सिर्फ वादाखिलाफी कर रहे है, बल्कि अपने कारनामों से उत्तर प्रदेश की विश्वसनीयता पर बेवजह प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in