Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने किसानों को सहायता राशि त्वरित और पारदर्शी ढंग से वितरित किए जाने के निर्देश दिए

Posted on 16 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को सहायता राशि त्वरित और पारदर्शी ढंग से वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशों के क्रम में अब तक 34 लाख 11 हजार 417 किसानों को 1524.73 करोड़ रुपए की धनराशि का वितरण किया जा चुका है। ओलावृष्टि से किसानों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कुल 1954.55 करोड़ रुपए की धनराशि प्रभावित जनपदों को स्वीकृत की जा चुकी है। प्रदेश में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुई क्षति का मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के 73 जनपदों में बोई गई 127.34 लाख हेक्टेयर कृषि फसल में ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से 89.46 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। प्रभावित कृषि फसल में 58.92 लाख हेक्टेयर कृषि फसल में 33 प्रतिशत या इससे अधिक की क्षति हुई है।
प्रवक्ता ने बताया कि जनपद बलरामपुर एवं बिजनौर को छोड़कर प्रदेश के 73 जनपदों द्वारा ओलावृष्टि मेमोरेण्डम हेतु कृषि क्षति एवं जन-धन हानि की सूचना के आधार पर 75 अरब 43 करोड़ 14 लाख रुपए का संशोधित मेमोरेण्डम भारत सरकार को भेजकर क्षति के सापेक्ष धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया गया है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से किसानों की राहत के लिए 1000 करोड़ रुपए की धनराशि अग्रिम रूप से स्वीकृत किए जाने के लिए भी अनुरोध किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in