Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने जनसुनवाई भवन में सुनी जनता की समस्यायें

Posted on 14 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्या ही प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं का समाधान ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। उन्हांेने अधिकारियों  को निर्देश दिये कि प्रदेश की गरीब जनता की परेशानियों को देखते हुए उनके प्रार्थना पत्रों पर अविलम्ब-निर्णय लेकर कार्यवायी सुनिश्चित की जायें तथा एक निश्चित समय सीमा के अन्दर उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक दिन एक निश्चित समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दे। श्री यादव ने कहा कि अधिक से अधिक प्रदेश की जनता का भला हो तथा अपनी परेशानियों के लिये इधर-उधर भटकना न पड़े यही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उ0प्र0 सरकार चाहती है कि सभी प्रदेशवासियों को साफ-सुथरी, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जाये। उन्होंने जनता की शिकायत पर कुछ अधिकारियों को फोन पर तत्काल समाधान के निर्देश दिये।
श्री यादव आज जनसुनवाई भवन 6 ए कालिदास मार्ग, लखनऊ पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयी हुई जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि गाॅव, गरीब और किसानों के विकास के लिये प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और उन्हें लाभ पहॅुचानें के उद््देश्य से कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है तथा गरीबो के मुफ्त इलाज की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये आप सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने मे कामयाब होगे।
श्री यादव नेे सभी से प्रदेश सरकार को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठायें । श्री यादव ने कहा कि एक दूसरे से मिलकर लाभकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुॅचाकर उन्हंे उनके लाभ व अधिकारों के प्रति जागरूक करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in