Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री कोे नेपाल के भूकम्प पीडि़तों हेतु विभिन्न संस्थाओं की तरफ से चेक प्रदान किए गए

Posted on 12 May 2015 by admin

untitled-3

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज यहां शास्त्री भवन स्थित उनके कार्यालय में पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह एवं सदस्य विधान परिषद डाॅ. अशोक बाजपेई ने नेपाल के भूकम्प पीडि़तों हेतु विभिन्न संस्थाओं की तरफ से चेक प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भूकम्प से नेपाल के लोगों को काफी जन-धन की हानि उठानी पड़ी है। नेपाल हमारा पड़ोसी देश है। सदियों से दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा की इस घड़ी में नेपाल को जितनी मदद की जाए, वह कम है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री को जिन संस्थाओं की तरफ से चेक प्रदान किए गए, उनमें भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व0 चन्द्रभानु गुप्त द्वारा स्थापित भारत सेवा संस्थान की तरफ से 11 लाख, चन्द्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय, बख्शी का तालाब की तरफ से 6 लाख, चन्द्रिका देवी मेला समिति, कठवारा, बख्शी का तालाब की तरफ से 3 लाख, बाल निकुन्ज इण्टर काॅलेज, लखनऊ की तरफ से 1 लाख 11 हजार 11 रुपए तथा समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव श्री रामेन्द्र सिंह (मोनू) की तरफ से 11 लाख रुपए का चेक शामिल हैं। श्री भगवती सिंह भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष तथा डाॅ. अशोक बाजपेई कोषाध्यक्ष हैं। इस मौके पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in