Categorized | लखनऊ.

विशेष सचिव स्वास्थ्य अभिषेक प्रकाश ने गोद लिए दो गांवों का आकस्मिक निरीक्षण किया-

Posted on 12 May 2015 by admin

प्रदेश शासन में विशेष सचिव श्री अभिषेक प्रकाश ने आज लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी श्री योगेश कुमार  ने जनपद के गोद लिए गये दो गांव बीरूरा (सरोजनीनगर विकास खण्ड) और कसमण्डी खुर्द( मलिहाबाद) का दौरा कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत लखनऊ मण्डल के सभी मण्डलीय अधिकारियों ने  एक एक गांव गोद लिया हुआ है जहां निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं का अनुश्रवण मण्डलीय अधिकरियों द्वारा किया जाता है। इसके तहत मुख्य विकास अधिकारी श्री योगेश कुमार द्वारा  विकास खण्ड सरोजनीनगर के अन्तर्गत ग्राम बीरूरा और जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा  मलिहाबाद विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम कसमण्डीखुर्द के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण सम्बन्धी सेवाओं एवं सुविधाओं का अनुश्रवण किया जा रहा है।
मुख्य सचिव के दिनांक 06 मई 2015 को जारी किये गये निर्देश के परिपेक्ष्य में विशेष सचिव स्वास्थ्य श्री अभिषेक प्रकाश नेे  आज  इन गांवों के आकस्मिक दौरे का कार्यक्रम बनाया ताकि  वे राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत किये गये कार्यो को जान सकें। विशेष सचिव यहां जिला प्रशासन द्वारा किये गये कार्यो से कुपोषण के समापन से प्रभावित हुए और उन्होने  आशा, बहु को पोेषण सम्बन्धी कार्यो को और आगे भी प्रभावशाली तरीके से चलाये रखने तथा दस्तावेजीकरण को भी सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये।
इसके बाद श्री अभिषेक प्रकाश कसमण्डी खुर्द गये जहां उन्होने ए0एन0एम0 सेन्टर पर रक्त की जांच, पेशाब की जांच के किट , ब्लडप्रेसर जांच और आयरनरिच पोषक आहार आदि की जांच की।
श्री अभिषेक प्रकाश कल जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए गये गांव असनहा( बक्शी का तालाब) तथा एक अन्य गोद लिए गांव का भी दौरा कर पोषण कार्यो की जांच करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in