Categorized | लखनऊ.

लखनऊ मेट्रो के कार्यो के क्रियान्यवन में आम नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा न होने पाये: मुख्य सचिव

Posted on 12 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिये है कि लखनऊ मेट्रो के कार्यो के क्रियान्यवन में आम नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो का कार्य सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के दौरान आम नागरिकों के यातायात व्यवस्था हेतु अलग से मार्ग चिन्हित कर दिये जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य लखनऊ मेट्रो का कार्य निर्धारित अवधि में निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराकर आम जनता को यातायात की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है परन्तु इस बात का भी अवश्य ध्यान रखा जाय कि लखनऊ मेट्रो के कार्यो के समय आम नागरिको को आवागमन में असुविधा भी न होने पाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में लखनऊ मेट्रो के कार्यो के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होेंने लखनऊ मेट्रो के कार्यो की गति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दो गर्डर बिछ जाने की शुरुआत हो जाने से आम नागरिकों को एहसास होने लगा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित अवधि में लखनऊ मेट्रो का कार्य अवश्य पूरा हो जायेगा।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकांत, प्रबंध निदेशक लखनऊ मेट्रो श्री कुमार केशव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in