Categorized | लखनऊ.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग के पुलों के निर्माण का कार्य प्रारम्भ: मुख्य सचिव

Posted on 12 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग के पुलों के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अवश्य ध्यान रखकर निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कराये जाये। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मार्ग पर शिफ्ट होने वाले गांव की आबादी को बसाने के लिए वहां के निवासियों को नई आबादी में प्लाट चिन्हित कर उपलब्ध कराने में सम्बन्धित जिलाधिकारी तेजी लायें। उन्होंने कहा कि विभागीय वरिष्ठ अधिकारी निर्माण कार्यों का नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार निर्धारित अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल निगम द्वारा 86 हैण्डपम्पों के सापेक्ष 63 हैण्डपम्प शिफ्ट कराये जाने के पश्चात् अवशेष हैण्डपम्पोें के शिफ्टिंग का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश के अनुपालन में प्रगति से सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराना होगा। उन्होंने जनपद आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी तथा लखनऊ में विद्युत लाईन ट्रांसफार्मर आदि की शिफ्टिंग का कार्य प्रारम्भ हो जाने के अतिरिक्त जनपद कानपुर, हरदोई, औरेया, कन्नौज आदि जनपदों में शिफ्टिंग का कार्य प्रारम्भ न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद शिफ्टिंग का कार्य सभी जनपदों में समय से प्रारम्भ न करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर अवगत कराया जाये।
बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (यूपीडा) श्री नवनीत सहगल, जिलाधिकारी, लखनऊ श्री राजशेखर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in