Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ की मण्डलीय समिति की बैठक आज काली चरन इण्टर कालेज, लखनऊ में

Posted on 11 May 2015 by admin

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ की मण्डलीय समिति की बैठक आज काली चरन इण्टर कालेज, लखनऊ में संगठन की प्रदेशीय कार्य समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री रमाशंकर मिश्र ‘मुन्ना’ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मण्डलीय मंत्री श्री सुशील पाण्डेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 महेन्द्र नाथ राय तथा लखनऊ जनपद के जिलाध्यक्ष श्री निर्मल श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्री आर0एस0 विश्वकर्मा, हरदोई के जिलाध्यक्ष श्री श्रीनिवास अग्निहोत्री, जिला मंत्री श्री ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, लखीमपुर जिलाध्यक्ष-श्री ओ0पी0 यादव, जिला मंत्री-श्री रमेश वर्मा, सीतापुर जिलाध्यक्ष-कमलेश कुमार मिश्रा, उन्नाव के जिलाध्य उपाध्यक्ष-जोशी, सुलतानपुर के श्री गौरव शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे। बैठक में संगठन की सदस्यता की बात हुई और दिनांक 17/18 व 19 जून 2015 को शिक्षकों का सम्मेलन सम्पन्न होगा इस पर चर्चा हुई और साथ ही जनपदीय समस्याओं पर भ चिन्तन मनन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट की काॅपियों के मूल्यांकन के दौरान संगठन द्वारा लड़े गये संघर्ष के परिणामस्वरूप् जो उपलब्धियाॅ प्राप्त हुई तथा जिनके भविष्य में प्राप्त होने की संभावना है उन मुद्दों को लेकर संगठन के पदाधिकारी शिक्षकों से सम्पर्क करें तथा संगठन की शक्ति बढ़ाने का प्रयास करें।
बैठक में संभावना व्यक्त की गयी कि जनपदीय तथा विद्यालय स्तर पर शिक्षकों का किसी भी प्रकार उत्पीड़न होता है तो वहाॅ पर संगठन के पदाधिकारी वहाॅ पहुॅच कर शिक्षकों के संघर्ष में साथ दें। बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा शिक्षकों की सेवानिवृत्ति समस्याओं को उठाया गया तथा उनके प्रभावी निराकरण के लिये मण्डलीय नेतृत्व तथा प्रदेशीय नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई।
बैठक में हरदोई जनपद में व्यवसायिक शिक्षकों के संगठन द्वारा किये जा रहे  आमरण-अनशन का नैतिक समर्थन करते हुए वहाॅ के जिला अध्यक्ष श्री श्रीनिवास अग्निहोत्री ने कल से अनशन पर बैठने की घोषणा की है तथा संगठन ने उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in