Categorized | लखनऊ.

लखनऊ आम आदमी पार्टी की नई कार्यकरिणी गठितए ज़ोर शोर से विस्तार की तैयारी

Posted on 09 May 2015 by admin

लखनऊ में आज आम आदमी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी का गठन अवध ज़ोन ने केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिती में करके कई महीनों से चल रहे गतिरोध को समाप्त किया। मुंशी पुलिया स्थित प्राइम प्लाज़ा में शुक्रवार सुबह 9 बजे से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और एक मैराथन बैठक करके कार्यकर्ताओं में से नई टीम का चयन किया। उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर अवध ज़ोन संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने यह बैठक बुलाई। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आशुतोष सेंगर दिल्ली से आए और सभा को सुचारु रूप से तथा नियमानुसार चलाया।
सभा के प्रारम्भ में वैभव माहेश्वरी ने सदस्यों के चयन के तरीके को समझाया और फिर कार्यकर्ताओं से जिला कार्यकारिणी के लिए नामों के प्रस्ताव मांगे। सभी प्रस्तावित और अनुमोदित नामों पर खुले सदन में चर्चा हुई और सदस्यों की आपत्ति और समर्थन को दर्ज़ किया। चार घंटे की लंबी प्रक्रिया के बाद लखनऊ कार्यकारिणी के 17 सदस्यों का चयन किया गया। इसके उपरांत इन सदस्यों में से पदाधिकारी चुने गए। गौरव माहेश्वरी को लखनऊ का नया संयोजक और श्री एस पी बागी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। सह संयोजक के रूप में श्रीमति शबीना सिद्दीकीए कोशाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तवए संगठन सचिव कमलेन्द्र सिंह बनाए गए। इसके अतिरिक्त मीडिया और सोशल मीडिया के समन्वय की ज़िम्मेदारी क्रमशः प्रीतपाल सिंह सलूजा और आशुतोष तिवारी को दी गयी और ललित तिवारी को नगर प्रभारी बनाया गया। इन पदाधिकारियों के अतिरिक्त डा० अमित गोयलए वैभव माहेश्वरीए कर्नल सलिल शुक्लए शबरेज रिजवीए हुस्नाराएसत्येंद्र उपाध्यायए श्याम सिंहए अनिल उज्जवल और रणजीत बग्गा भी कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
सभा के उपरांत वैभव माहेश्वरी ने बताया कि लखनऊ कार्यकारिणी में सदस्यों की कुल संख्या 25 होगी और जल्द ही इसका विस्तार करके रिक्त स्थानों को भरा जाएगा। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सभी विधानसभाओं और वार्डों की टीम भी बारी बारी गठित करेगी जिससे पार्टी के प्रचार प्रसार को बल मिले और आने वाले दिनों में पार्टी सशक्त रूप से जनता की आवाज़ उठा सके। ये भी जानकारी दी गई कि पदाधिकारियों को ये ज़िम्मेदारी तीन महीनों के लिए दी गई है और इस अवधि के बाद जिम्मेदारियों को ज़रूरत के मुताबिक दूसरे सदस्यों को दी जा सकती है। इसके अलावा दूसरे चरण में कई प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे जो महिलाओंए छात्रोंए किसानोंए शिक्षकोंएव्यापारियों इत्यादि की समस्याओं को समझने और उनके निदान का तरीका निकालने का कार्य करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in