Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की राजधानी सहित विभिन्न शहरों में जहां फल और सब्जियां आम आदमी की जेब काट रही हैं

Posted on 06 May 2015 by admin

प्रदेश की राजधानी सहित विभिन्न शहरों में जहां फल और सब्जियां आम आदमी की जेब काट रही हैं तथा उनके मूल्य आसमान छू रहे हैं वहीं सरकार का मूल्य थोक सूचकांक फल और सब्जियों के मूल्य में गिरावट दिखा रहा है जिससे स्पष्ट है कि किसानों को मिलने वाला सारा का सारा फायदा केन्द्र और प्रदेश सरकार बिचैलियों को देने पर तुली हुई है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने एसोचैम द्वारा जारी किया गया एक आंकड़े का उल्लेख किया है जो निम्नवत है - प्याज थोक बाजार में 32प्रतिशत नीचे चला गया लेकिन खुदरा बाजार में इसकी कीमत 29 प्रतिशत ऊपर चली गयी है। अदरक थोक बाजार में 18 प्रतिशत नीचे चला गया लेकिन खुदरा बाजार में इसकी कीमत 16 प्रतिशत ऊपर चली गयी है। इसी प्रकार बैंगन थेाक बाजार में 19 प्रतिशत नीचे चला गया है लेकिन खुदरा बाजार में इसकी कीमत 16 प्रतिशत ऊपर चला गया है। टमाटर थोक बाजार में 11 प्रतिशत नीचे गया है लेकिन खुदरा बाजार में इसकी कीमत 10 प्रतिशत ऊपर चली गयी है। यही नहीं लखनऊ के पास थोक बाजार में जो फल और सब्जियां काफी नीचे दामों पर किसानों से खरीदी जा रही हैं जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। थोक बाजार में किसान से लौकी एवं कद्दू लगभग चार रूपये प्रति किलो, तुरई लगभग 14 रूपये प्रति किलो, भिण्डी लगभग 18 रूपये किलो और करेला लगभग 25 रूपये किलो, लोबिया एवं हरी धनिया लगभग 20 रूपये किलो खरीदा जा रहा है जिससे किसान को उसकी लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है और यही सब्जियां लखनऊ के उपभोक्ता को आसमान छूते मूल्यों पर मिल रही हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि अगर उपभोक्ताओं एवं किसानों को थोक मूल्य सूचकांक का फायदा नहीं मिल रहा है तो केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की अखिलेश सरकार को बताना चाहिए कि आखिर जेबें किसकी भरी जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in