Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी केा भारत सरकार द्वारा

Posted on 06 May 2015 by admin

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी केा भारत सरकार द्वारा 18349 करोड़ रूपये आवंटित किये जाने की खबर पर हैरानी जताते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने केन्द्र सरकार से पूछा है कि वह रूपये कहां हैं और कहां विकास हुआ है? उक्त आवंटित धन में 13775 करोड़ रूपये पिछले वर्ष सितम्बर में ही आवंटित कर दिये गये थे उनसे अब तक क्या कार्य हुआ है? या यह मात्र जुमलेबाजी है।
प्रवक्ता ने कहा कि काश वाराणसी की तरह प्रधानमंत्री पूरे उत्तर प्रदेश को और प्रदेश की सारे लोकसभा क्षेत्रों को अपना समझें और वहां के भी विकास के लिए इसी प्रकार उदारता से धन आवंटित करें, ताकि पूरे उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हो सके। लेकिन इसके उलट केन्द्र सरकार एक ओर अमेठी में प्रस्तावित फूड पार्क को बन्द करती है जिससे कि वहां के किसानों, छोटे एवं मझोले व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और दूसरी ओर मात्र वाराणसी के लिए जुमलेबाजी कर रही है।
श्री राजपूत ने मांग की है कि वाराणसी सहित पूरे प्रदेश के लिए जुमलेबाजी छोड़कर प्रधानमंत्री ठोस विकास की नीति लागू करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in