Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार द्वारा अपने बजट से प्रभावित किसानों को अब तक कुल 1955.57 करोड़ रुपये की धनराशि वितरण हेतु निर्गत: मुख्य सचिव

Posted on 06 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी 1455.57 करोड़ रुपये की धनराशि का शत-प्रतिशत वितरण की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावित किसानों को कृषि निवेश के रूप में सहायता उपलब्ध कराने हेतु अभी तक 1455.57 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को और अधिक कृषि निवेश अनुदान के रूप में वितरण कराने हेतु 500 करोड़ रुपये की धनराशि और आज निर्गत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवमुक्त 500 करोड़ रुपये की धनराशि प्रभावित 73 जनपदों में सम्बन्धित जनपदों की मांग के अनुसार आवंटित करने के निर्देश दिये गये हैं।
श्री रंजन ने यह निर्देश प्रमुख सचिव राजस्व, राहत आयुक्त सहित प्रभावित मण्डलों एवं जनपदों के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में निर्गत 1455.57 करोड़ रुपये की धनराशि के सापेक्ष अभी तक 1164 करोड़ 26 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि प्रभावित 25 लाख 54 हजार 303 किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से वितरित करायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा अपने बजट से प्रभावित किसानों को अब तक कुल 1955.57 करोड़ रुपये की धनराशि वितरण हेतु निर्गत की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in