Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव द्वारा बुन्देलखण्ड पैकेज की समीक्षा

Posted on 06 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि आगामी 10 दिन में बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्याचल क्षेत्र के विकास हेतु पशुपालन, कृषि, दुग्ध विकास, लघु सिंचाई, उद्यान आदि विभागों से सम्बन्धित विभागवार कार्य योजना बनाकर नियोजन विभाग को प्रस्तुत की जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बुन्देलखण्ड पैकेज के प्रथम चरण के अवशेष कार्य ऊर्जा विभाग के आगामी जून माह तथा पशुपालन विभाग के दिसम्बर माह तक अवश्य पूर्ण करा दिये जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में बुन्देलखण्ड पैकेज की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड पैकेज के द्वितीय चरण के कार्य सम्बन्धित विभागों वन, लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, पशुपालन विभाग आदि को अपने सम्बन्धित कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराकर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन श्री देवेश चतुर्वेदी सहित सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in