Categorized | लखनऊ.

वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व में चल रही केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा देश के समस्त किसानों के हितों की घोर अनदेखी करके

Posted on 04 May 2015 by admin

वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व में चल रही केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा देश के समस्त किसानों के हितों की घोर अनदेखी करके नये भूमि अधिग्रहण क़ानून में बड़े-बड़े पूँजीपतियों व उद्योग जगत हेतु अनुचित व मनमाना संशोधन करने व विभिन्न राज्यों में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि आदि के कारण पीडि़त किसानों की समुचित सहायता करने के मामले में केन्द्र व राज्य सरकारों की घोर विफलता तथा विभिन्न विरोधी पार्टियों की सरकारों द्वारा उनके राज्यों में ’’जन-विरोधी नीतियाँ व कार्यकलापों’’ का पर्दाफाश करने एवं उसके विरोध में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आज देश के विभिन्न राज्यों की राजधानी में ’’प्रदेश-स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन’’ का आयोजन किया गया।
देश के विभिन्न राज्यों ख़ासकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र व साऊथ आदि के राज्यों से यहाँ केन्द्रीय कार्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार    बी.एस.पी. का आज का यह आन्दोलन काफी सफल रहा और इसमें सर्वसमाज के हर वर्ग के लोगों ने काफी बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस कार्यक्रम की भारी सफलता हेतु बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं व जि़म्मेदार पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि आगामी केन्द्र व विरोधी पार्टियों की राज्य सरकारों की ख़ासकर दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्ग व धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं अन्य विभिन्न पेशों (क्षेत्रों) में लगे लोगों के प्रति चल रही ’’ग़लत नीतियों व कार्यकलापों’’ आदि के विरोध में इन राज्यों में दिनांक  21 जून, 2015 को होने वाला ’’जि़ला-स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन’’ भी भारी सफल होगा।
आज के विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बी.एस.पी. के वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि देश में ’’विकास’’ के मामले में किसानों को अवश्य ही ’’भागीदार’’ बनाया जाना चाहिये। यह इसलिये भी ज़रूरी है क्योंकि देश में बढ़े हुये विकास दर का जो अब तक दावा किया जाता रहा है उसका कुछ भी लाभ यहाँ के ग़रीबों, बेरोज़गारों, किसानों व अन्य अतिज़रूरतमन्द लोगों को नहीं मिल पाया है, अर्थात अमीर और ज़्यादा अमीर व ग़रीब और ज़्यादा ग़रीब होते चले जा रहे हैं, जो सर्वथा अनुचित व अन्यायपूर्ण है। साथ ही, बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि की कुदरती मार से लाखों किसानों व खेतिहर मज़दूरों आदि को राहत देने के मामले में केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा की जा रही उपेक्षा की भी तीव्र निन्दा की गयी।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार व उनकी पार्टी के ग़रीब, किसान, दलित, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यक-विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की ग़लत नीतियों व कार्यकलापों का पर्दाफाश करने व उसके विरोध में देशव्यापी आन्दोलन के तहत् पहले चरण में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जि़ला मुख्यालयों पर एक दिन का विशाल धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम दिनांक 27 अप्रैल सन् 2015 को काफी सफल आयोजन किया गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in