Categorized | लखनऊ.

‘कैरियर डे’ सी.एम.एस. में आज

Posted on 04 May 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तत्वावधान में ‘कैरियर डे’ का भव्य आयोजन कल दिनाँक 3 मई, रविवार को प्रातः 10.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ छात्रों को उनकी रुचि के अनुकूल उपयुक्त कैरियर का चुनाव करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, साथ ही साथ अभिभावकों व शिक्षकों को भी तमाम तरह की जानकारियां उपलब्ध करायेंगे। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट एण्ड कैरियर काउन्सलिंग विभाग (पी.डी.सी.सी.) द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह का उद्घाटन नोएडा इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर डा. विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर करेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘‘कैरियर डे’’ का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बेहतर भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना एवं शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी उपलब्धियों एवं प्रगति से अवगत कराना है। इस ‘‘कैरियर डे’’ में लखनऊ के सभी कक्षा 10, 11 से 12 तक के छात्र, अण्डर-ग्रेजुएट्स, ग्रेजुएट्स, पोस्ट ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा होल्डर्स आदि निःशुल्क भाग ले सकते हैं एवं कैरियर से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां व मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। श्री शर्मा ने बताया कि ‘कैरियर डे’ में छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन हेतु प्रख्यात संगठनों, उद्योग प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सलाहकारों एवं मनोवैज्ञानिकों की भागीदारी देखने को मिलेगी तथापि विभिन्न प्रकार की समूह चर्चा, टाॅक शो, विशेषज्ञ वार्ता एवं व्यक्तिगत परामर्श द्वारा छात्रों को विभिन्न कैरियर विकल्पों पर गहराई से जानने का एक अवसर प्राप्त होगा।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘कैरियर डे’ के अन्तर्गत छात्रों व अभिभावकों के मार्गदशर््न हेतु विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ खासतौर से पधार रहे हैं जिनमें डा. विक्रम सिंह, वाइस चांसलर, नोएडा इण्टरनेशनल यूनिवर्सिटी, श्री वी.एन. गर्ग, पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी, श्री राजन शुक्ला, आई.ए.एस., डा. अमृता दास, डायरेक्टर, इन्स्टीट्यूट फाॅर कैरियर स्टडीज, लखनऊ, डा. जफीना सुरेश, शिक्षाविद्, अमेरिका, श्री नकुल गोयल, शेफील्ड हालम यूनिवर्सिटी, साउथ एशिया आफिस, सुश्री सुनीता बोस, बिर्मिंघम यूनिवर्सिटी, सुश्री आरती नटराजन शर्मा, यूनिवर्सिटी आॅफ वारविक, श्री गौरव चिकर, द प्रिंसटोन रिव्यू, अमेरिका, श्री नदीम अहमद खान, डायरेक्टर, इन्स्टीट्यूट आॅफ यूरोपियन लैग्वेजेज एण्ड कन्सल्टेन्सी, डा. अतुल कुमार तिवारी, डा. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउन्सिल के सदस्य, श्रीमती सुरभि मोदी सहाय, क्लैट पाॅसिबल, श्री विपुल गौड़, रेडियो जाॅकी, श्री प्रदीप गोयल, चेयरमैन, आई.सी.ए.आई. स्टूडेन्ट्स फेडरेशन, ग्रुप कैप्टन प्रफुल्ल चन्द्रा, एविएशन कैरियर काउन्सलर, प्रो. मनोज दीक्षित, डायरेक्टर, इन्स्टीट्यूट आॅफ टूरिज्म स्टडीज, लखनऊ विश्वविद्यालय, सुश्री राधिका घोष, आर्किटेक्ट, मुंबई, श्री रमन शर्मा, माया एकेडमी आॅफ एडवान्स्ड सिनेमैटिक्स, प्रो. गिरीश नन्दानी, प्रोफेसर, होटल एण्ड टूरिज्म मैनेजमेन्ट, बीबीडी लखनऊ एवं श्रीमती अस्मा हुसैन, अस्मा हुसैन इन्स्टीट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलाॅजी प्रमुख हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि ‘कैरियर डे’ के अन्तर्गत छात्रों को एकाउन्टिंग, एडवरटाइजिंग, एअर होस्टेस, एनीमेशन, आर्किटेक्चर, बीएमएस, बीएमएम, काल सेन्टर ट्रेनिंग, कैटरिंग एवं होटल मैनेजमेन्ट, कम्पनी सेक्रेटरी, चार्टड एकाउन्टेन्सी, आई.आई.टी/जे.ई.ई. में सफलता के सूत्र, इंजीनियरिंग, इवेन्ट मैनेजमेन्ट, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म मेकिंग, फाइनेंस एवं बैंकिंग, आई.टी. हार्डवेयर/साफ्टवेयर, लाॅ इन्ट्रेन्स, मैनेजमेन्ट कोर्सेज, मैक्स जीआरई/मैक्स,  जीएमएटी/एसएटी, मेडिकल कोर्सेज, मर्चेन्ट नेवी, मल्टीमीडिया, विदेश में शिक्षा, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स, स्काॅलरशिप, स्टडी लोन, स्टडी एब्राड, ट्रेवेल्स एण्ड टूरिज्म, अण्डरग्रेजुएट प्रोग्राम्स जैसे लगभग 100 कैरियर क्षेत्रों की विस्तृत जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in