Categorized | लखनऊ.

भूकम्प प्रभावित लोगो की सहायता हेतु राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रवाना किया गया-

Posted on 04 May 2015 by admin

मा0मंत्री राजनैतिक पेंशन श्री राजेन्द्र चैधरी ने नेपाल आपदा राहत सामग्री के ट्रकों को पांच कालीदास मार्ग पर हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया,  साथ में प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल व जिलाधिकारी श्री राजशेखर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। माननीय मंत्री राजनैतिक पेंशन श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि नेपाल में आये भूकम्प से प्रभावित जनमानस हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है। उन्होने कहा कि मा0मुख्यमंत्री, उ0प्र0 के निर्देशो के क्रम में जिला प्रशासन लखनऊ द्वारा भी जन सहयोग के माध्यम से प्राप्त राहत सामग्रियों के भरे ट्रको को रवाना किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री राज शेखर ने बताया कि श्री पराग गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल लखनऊ ने 02 ट्रक पानी/बिस्कुट, श्री विवेक लदानी, किन्ले लखनऊ द्वारा 10 ट्रक पानी, श्री गौरव शुक्ला, शुक्रा इन्फासिटी प्रा0लि0 लखनऊ द्वारा एक ट्रक दरी, सुश्री ज्योत्सना हबीबुल्ला लखनऊ द्वारा एक डी0सी0एम0 कम्बल आदि, अन्य नागरिको के समूह द्वारा 02 ट्रक कम्बल तथा शल्य चिकित्सकों की मेडिकल टीम मय प्लास्टर से सम्बन्धित सामग्री, पोर्टेबुल एक्सरे मशीन, सी0आर्म मशीन, एक्सरे प्लेट्स, औषधियाॅं आदि जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों से नेपाल भेजे जा रहे है।
जिलाधिकारी श्री राज शेखर ने  उपरोक्तार्थ राहत सामग्रियाॅं उपलब्ध कराने के लिए सभी को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में जनोपयोगी कार्यो एवं सहायता हेतु इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होने  बताया कि  इस कार्य में  जिला प्रशासन के राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, अपर सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आदि ने अपना सराहनीय योगदान प्रदान किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in