Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने “मई दिवस“ पर श्रमिक बंधुओं को बधाई देते हुए प्रदेश में औद्योगिक प्रगति तथा श्रमिकों की बेहतरी की कामना की है।

Posted on 01 May 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने “मई दिवस“ पर श्रमिक बंधुओं को बधाई देते हुए प्रदेश में औद्योगिक प्रगति तथा श्रमिकों की बेहतरी की कामना की है।
श्री यादव ने कहा है कि मई दिवस श्रमिकों की शक्ति तथा उनके बलिदान की गौरव गाथा है। कल्याणकारी राज्य में श्रमिकों की सम्पन्नता भी उत्पादन क्षमता के विस्तार के साथ बढ़नी चाहिए और उन्हें उचित एवं सम्मानजनक पारिश्रमिक मिलना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भी “मई दिवस“ पर श्रमिकों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विश्वास दिलाया है कि प्रदेश में श्रम कानूनों के परिपालन तथा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
01 मई श्रमिको के बलिदान के लिए याद किया जाता है। इस दिन ही शिकागो में श्रमिकों ने पहली बार अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। श्रमिकों के सम्मान, न्याय और अधिकार के लिए यह दिन अतंर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in