Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से बेरेाजगारी की समस्या के

Posted on 01 May 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से बेरेाजगारी की समस्या के निदान के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने कई योजनाओं पर अमल शुरू कर दिया है। उद्यमिता विकास के अलावा जनमानस में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रचार-प्रसार योजना के अंतर्गत तमाम गतिविधियां संचालित की जा रही है। छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रूचि व जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का इरादा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का है इसीलिए लैपटाप वितरण के माध्यम से उन्होने  गांव के गरीब बच्चों को भी आधुनिक तकनीक और वैश्विक बदलाव से जोड़ने का काम किया है।
वर्तमान वर्ष एवं आगामी वर्षो के दौरान सुदूर संवेदन उपयोग केन्द्र द्वारा प्रदेश के ऊसर प्रभावित क्षेत्रों का रेखांकन एवं खसरावार मानचित्रीकरण उपग्रहीय चित्रों के आधार पर किया जाना है जिससे ऊसर सुधार कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया जाना है। इससे ऊसर प्रभावित भूमि/बंजर भूमि तथा बीहड़ भूमि को कृषि येाग्य बनाया जा सकेगा। श्री मुलायम सिंह यादव ने इस दृष्टि से भूमि सेना के गठन का प्रयोग अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में किया था मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भी जारी रखा है और उसके लिए बजट में पर्याप्त व्यवस्था भी की है।
सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश के समस्त जनपदो के प्रत्येक गांव के मजरों में स्थापित सभी प्रकार के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की जीपीएस द्वारा अक्षांश एवं देशांतर की सूचना एकत्रित कर जीआईएस डाटा बेस तैयार करके और 2 कि0मी0 पर नए प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की सुविधा हो सकेगी। प्रदेश में आनेवाली प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखे का अनुश्रवण कार्य किया जाएगा। समस्याग्रस्त क्षेत्रों में भूमिगत जल बहुल क्षेत्रों की खोज एवं छिद्रण हेतु उपयुक्त स्थलों को इंगित करने का कार्य भी उपयोगकर्ता विभागों की मांगों के आधार पर सुदूर संवेदन केन्द्र द्वारा संपादित किया जाएगा। इस तरह जल समस्या के निराकरण में भी इस केन्द्र की मदद ली जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में युवा वैज्ञानिकों को शोध कार्य के क्षेत्र में प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण देने हेतु यंग साइंटिस्ट विजिटिंग फेलोशिप तथा यंग साइंटिस्ट स्कीम प्रारम्भ की गई है जिसमें 57 से ज्यादा युवा वैज्ञानिक लाभान्वित हो चुके है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रदेश में वैज्ञानिक सोच, शोध और कार्यो से ही विकास का वह एजेण्डा तैयार होगा जिसके माध्यम से नेताजी ने प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाने का सपना देखा था और जिसको साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सतत प्रयत्नशील है। भूकम्प की त्रासदी से निपटने में विज्ञान और वैज्ञानिको की महत्वूपर्ण भूमिका हो सकती है। इस संबंध में शोध कार्यो को बढ़ावा देने का काम मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in