Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि

Posted on 01 May 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पड़ोसी देश नेपाल में आये भूकम्प की त्रासदी हेतु राहत पहुँचाये जाने के लिए सहयोग हेतु इच्छुक संस्थाओं व व्यक्तियों से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए टेन्ट, कम्बल, दरी, पानी, क्लोरीन टैबलेट, तारपोलीन सीट, बिस्किट, बेबी फूूड, डिस्पोजेबल बर्तन, सामान्य प्रचलित दवाइयां, सेनेटरी किट्स, अर्थ मूविंग उपकरण आदि व्यवस्था कराने हेतु अनुरोध किया जाय ताकि पीडि़त लोगों की अधिक से अधिक मदद प्रदेश द्वारा हो सके।
श्री रंजन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने सीमित संसाधनों से नेपाल में आये भूकम्प से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान किये जाने के लिए यथासम्भव व्यवस्थाएं लगभग 200 बसें एवं 50 से अधिक ट्रकों के माध्यम से खाद्य सामग्री, जीवन रक्षक दवाइयां, पानी आदि भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि नेपाल में भूकम्प की भयंकर त्रासदी को देखते हुए स्वैच्छिक रूप से मदद करने वाली संस्थाओं एवं इच्छुक व्यक्तियों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनपदों द्वारा की गई व्यवस्था एवं कार्यवाही का पूर्ण विवरण उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण में संचालित कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर-0522-4915703, 4915707, 2306882, फैक्स नम्बर-0522-4915723 व ई-मेल आई0डी0 तमसपमऋिबवउउपेेपवदमत/लंीववण्बवउण् तथा नचेकउं/हउंपसण्बवउ पर भेजा जाना सुनिश्चित किया जाय।
मुख्य सचिव ने नेपाल में आपदा राहत सामग्री भेजे जाने के लिए मण्डलायुक्त गोरखपुर को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि नेपाल स्थित भारतीय दूतावास एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय करते हुए राहत सामग्री आदि पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in