Categorized | लखनऊ.

आपदाग्रस्त किसानों को राहत सम्बन्धी जानकारी हेतु विशेष खण्ड स्तरीय बैठके आयोजित-

Posted on 01 May 2015 by admin

जिलाधिकारी श्री राज शेखर के निर्देशानुसार ओलावृष्टि एवं असमय वर्षा के कारण आपदाग्रस्त किसानों को राहत सम्बन्धी जानकारी देने हेतु  विशेष खण्ड स्तरीय बैठकों का आयोजन समस्त विकास खण्डों में  01 मई 2015  दिन शुक्रवार को सायं 3 बजे (चिनहट एवं माल में दोपहर 11 बजे) किया जा रहा है। जिसकी अध्यक्षता सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी करेगें।
अंग्रणी जिला प्रबन्धक श्री महेश चन्द्र मिश्र ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि इन बैठकों मे सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी/ तहसीलदार, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधिा, सरकारी विभागों के सम्बन्धित अधिकारी एवं उस ब्लाक में कार्यरत सभी बैंकर्स उपस्थित रहेगें। उन्होने बताया कि बैठक में किसान बंधुओं को जानकारी दी जायेगी कि किसान के्रडिट कार्ड धारकों के  साथ ऋण की वसूली हेतु उत्पीडनात्मक कार्यवाही नहीं की जायेगी, उन्हे बैंको से राहत/ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराया जायेगा। बैंको को फसल बीमा राशि बीमा कम्पनी से प्राप्त होने के उपरान्त किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को तुरन्त उपलब्ध करा दी जायेगी।  आपदा ग्रस्त किसानों को  किसान क्रेडिट कार्ड के ब्याज में मिलने वाली छूट अगले वर्ष जारी रहेगी, बैंको द्वारा उन्हे के0सी0सी0 तथा अन्य ऋण तुरन्त प्रदान किये जायेगे तथा आपदा ग्रस्त किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हे रू0 10 हजार का ऋण निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी दिया जा सकता है इसके अतिरिक्त किसानों को सरकार द्वारा फसल क्षति हेतु मुआवजा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in