Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 29 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि पड़ोसी देश नेपाल के साथ पड़ोसी धर्म निभाते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वहां भूकंप से तबाही की सूचना पाते ही मदद उपलब्ध कराने की तत्काल व्यवस्था की। भूकंप पीडि़त नेपालवासियों के साथ भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे प्रदेश वासियों को भी राहत पहुॅचाने में उन्होने सराहनीय तत्परता दिखाई। नेपाल को खाद्य सामग्री, मेडिकल सहायता तथा परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है ताकि समय से सभी पीडि़तों को सुविधाएं मिल सके। पड़ोसी नेपाल को राहत पहुॅचाने के साथ उत्तर प्रदेश में भी भूकंप पीडि़तो की मदद में उन्होने तत्काल कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 28 अप्रैल,2015 को 28 ट्रक रवाना किए गए हैं जिसमें 17 ट्रक पानी, 7 ट्रक बिस्किट, 4 ट्रक मैगी और दूध है। नेपाल में फंसे हुए लोगों को लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 100 बसों की व्यवस्था की है जिसमें से 82 बसें काठमांडो पहुॅच गई है। नेपाल, गोरखपुर के बीच बस सेवा भी चालू हो गई है। नेपाल भारत की सीमा के जनपदो में विशेषकर गोरखपुर, महाराजगंज, लखीमपुर में राहत कैम्प आरम्भ किए गए हैं जहां रहने व खाने पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
इससे पूर्व रविवार 26.4.2015 को नेपाल के भूकंप पीडि़तों के लिए 21 ट्रकों को मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने रवाना किया था इनमें पानी की बोतलें तथा बिस्किट और दवाइयां शामिल हैं। मेडिकल कालेज से 45 डाक्टरों की एक विशेष टीम भेजी गई है जो वहां चिकित्सा कार्य में लग गए है। लखनऊ से भेजी गई सामग्री काठमांडो पहुॅच गई और भारतीय दूतावास के माध्यम से वितरण कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भूकंप से मरने वालों के आश्रितों को 7-7 लाख, गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार व सामान्य घायलों को 20-20 हजार रूपए की मदद का निर्देश दिया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश आपात स्थिति से निबटने को तैयार है। उनकी कार्यक्षमता, दक्षता एवं दूरदर्शिता के कारण भारत नेपाल संबंधों को नई गहराई मिलेगी और प्रदेश को भी राहत मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भूकंप पीडि़तों की मदद में जुटने का निर्देश दिया है जिससे पार्टी स्तर पर भी राहत कार्य शुरू हो गया है। 50 कार्यकर्ताओं का एक दल युवा नेता श्री सुनील यादव के नेतृत्व में काठमांडो पहुॅच गया है जो वहां प्रदेश से भेजी गई राहत सामग्री के वितरण में मददगार होगा। प्रभावित इलाकों में उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग का टोल फ्री नं0 18001805145 भी जारी किया गया है।
यदि कोई व्यक्ति नेपाल के पीडि़तों को राहत सामग्री भेजना चाहता है तो समाजवादी सरकार उसकी सहायता करेगी। इस संबंध में कंट्रोल रूम नं0 0522-498703 से सम्पर्क किया जा सकता है। गोरखपुर में हेल्प लाइन नं0 0551-2204893 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in