Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने भूमि अधिग्रहण कानून के मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन को फ्लाप बताते हुए कहा कि

Posted on 28 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने भूमि अधिग्रहण कानून के मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन को फ्लाप बताते हुए कहा कि किसान बसपा की सियासत को समझता है और वो भ्रमजाल में नही फंसेगा। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बसपा सुप्रीमों पर पर हमला करते हुए कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने अपनी ही मूर्तियों की स्थापना के लिए सरकार का दुरूपयोग कर जमीन को लुटा जबकि मोदी सरकार तो देश के विकास के अधिग्रहण की बात कर रही है न कि अपनी मूर्तियंों और स्मारको निर्माण के लिये।
सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर बसपा के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा के साथ नूराकुश्ती का खेल खेलने में जुटी बहुजन समाज पार्टी भूमि अधिग्रहण को लेकर सवाल तो खडे़ करती है किन्तु उसे अपने शासनकाल में भट्टा परसौल से लेकर पूरे प्रदेश में जमीनों को जो खेल हुआ उस पर भी बिचार करती तो बेहतर होता। सत्ता से बाहर आते ही सपा- बसपा एक दूसरे के खिलाफ बाते तो करते है पर जब भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की बात होती हैं तो दोनो मौन हो जाते हैं। सारा आक्रोश और तेवर महज वक्तव्यों तक सीमित हो जाता हैं।
श्री पाठक ने कहा कि बसपा विकास विरोधी नीति के चलते भूमि अधिग्रहण को लेकर एक भ्रम का वातावरण बनाने में लगी है क्योकि वो नहीं चाहती है कि गरीब को सुविधाऐं उनके गांव में मिले। स्वाभाविक है जब गांव के स्कूल बनेगा, गांव में अस्पताल बनेगा तो गांव की ही जमीन पर बनेगा। फिर गांव की बेकार पडी भूमि का उपयोग करते हुए यदि आधार भूत ढांचे को विकसित करने में जुटी है मोदी सरकार तो बसपा को आपत्ति क्यों हो रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य भर में किसान दम तोड़ रहा है सत्तारूढ़ दल से लेकर मुख्य प्रतिपक्षी दल बसपा तक सिर्फ किसान हित के नाम सियासत ही कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in