Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए एवं बेटी बचाओ अभियान कार्यक्रमों में आकांक्षा समिति पूरा सहयोग करेगी: सुरभि रंजन

Posted on 28 April 2015 by admin

आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा एवं समाज सेविका श्रीमती सुरभि रंजन ने कहा कि प्रदेश में कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए एवं बेटी बचाओ अभियान कार्यक्रमों में आकांक्षा समिति पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर गठित आकांक्षा समिति की सदस्यायें कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराकर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियां होंगी, तो समाज एवं देश का और अधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि एक बालिका शिक्षित होने पर पूरे परिवार को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालिकायें शिक्षा ग्रहण करने के बाद नौकरी में आने के बावजूद भी अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन भी करती हैं। उन्होंने कहा कि बालिकायें समाज के विकास हेतु नीव की पत्थर हैं।
श्रीमती रंजन आज यहां भारतेन्दु नाट्य अकादमी, गोमती नगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंग भेद, बाल विवाह को समाप्त करने के लिये आयोजित कार्यक्रम ‘लोक गीतों में बेटी’ का दीप प्रज्जवलित कर अपने विचार व्यक्त कर रहीं थीं। उन्होंने कार्यक्रम के उपरान्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
अध्यक्षा ने कहा कि बेटे और बेटी में भेद मत कीजिये। कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक अपराध है, बेटी को भी जन्म लेने का पूरा अधिकार है। बेटी के जन्म पर भी बेटे के जन्म के समान खुशियां मनाइये तथा उसका सम्पूर्ण टीकाकरण एवं पोषण करिये। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुये, उनका विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही कीजिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in