Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने एवन साइकिल कम्पनी तथा टाइम्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली ‘साइक्लो ग्रीन-2015’ का उद्घाटन किया

Posted on 27 April 2015 by admin

unnamed-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भूकम्प की त्रासदी प्रकृति की चेतावनी है, जिसे समझते हुए हर हाल में पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों से भारत सहित पूरे विश्व में प्रकृति के अस्वाभाविक रूप को देखा जा रहा है। वस्तुतः इन सभी प्राकृतिक आपदाओं का मूल कारण पर्यावरण से छेड़छाड़ ही है। हाल ही में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि को भी इसी कड़ी में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया एवं जनेश्वर मिश्र पार्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन पार्कों में उनकी आलोचना करने वाले भी आॅक्सीजन प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां एवन साइकिल कम्पनी तथा टाइम्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली ‘साइक्लो ग्रीन-2015’ के उद्घाटन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य एवं ‘ग्रीन लखनऊ-क्लीन लखनऊ’ हेतु आयोजित इस रैली के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक संस्था एवं नागरिक को गम्भीरता से प्रयास करना होगा। इस मौके पर आयोजित ब्राजील के प्रसिद्ध जुम्बा डांस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर देश एवं प्रदेश में संचालित अच्छी योजनाओं को अपनाकर उन्हें राज्य की जनता की बेहतरी के लिए लागू करने का प्रयास करती है। ब्राजील में संचालित पेंशन योजना के आधार पर ही समाजवादी पेंशन योजना की रूपरेखा तैयार करने एवं प्रदेश में इसे लागू करने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ब्राजील की तर्ज पर ही इस पेंशन योजना की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रेषित की जा रही है ताकि भ्रष्टाचार की गुंजाइश न रहे।
साइकिल सवारी को पर्यावरण के लिए सबसे महफूज़ एवं बेहतर साधन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार साइकिल संचालन में सवार को बैलेंस बनाने की जरूरत होती है, उसी प्रकार से जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में संतुलन बनाना पड़ता है। साइकिल की तरह ही जिंदगी को भी चलाने के लिए अपनी ताकत एवं तकनीक का प्रयोग व्यक्ति विशेष को स्वयं ही करना पड़ता है। प्रदेश सरकार साइकिल के महत्व को समझते हुए लखनऊ एवं आगरा नगर में साइकिल टैªक बनाने का कार्य कर रही है, जिससे इन शहरों में आने वाले पर्यटक आसानी से साइकिल की सवारी करते हुए ऐतिहासिक इमारतों एवं स्थलों का लुत्फ उठा सकें और उन्हें बिना किसी परेशानी के इन्हें नज़दीक से देख एवं समझ सकें।
राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 लाख छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप वितरित कर उन्हें आधुनिक तकनीक एवं अद्यतन जानकारी से जोड़ने का काम किया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे एवं लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में आमूल-चूल परिवर्तन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में पर्यावरण की हिफाजत करते हुए प्रदेश के विकास को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि रैली में भाग लेने वाले 10 विजेता प्रतिभागियों को एवन साइकिल प्रदान की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया।
ज्ञातव्य है कि यह रैली मरीन ड्राइव, समता मूलक चैक से अवध गल्र्स चैराहा तक महिला, बच्चों तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग आयोजित की गई थी। इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल तथा टाइम्स ग्रुप के श्री धनुष वीर सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

unnamed-5

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in